क्षेत्र भ्रमण के दौरान एसएनएमएमसीएच धनबाद पहुंचे झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह

editor
1 Min Read

धनबाद: क्षेत्र भ्रमण के क्रम में झरिया के पूर्व विधायक संजय सिंह शुक्रवार को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच), धनबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की विधि-व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया।

पूर्व विधायक ने धनबाद एवं आसपास के क्षेत्रों से इलाज के लिए आए मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना तथा अस्पताल में मिल रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को बेहतर एवं समुचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस मौके पर संजीव सिंह ने कहा कि आम जनता को समय पर और बेहतर इलाज मिलना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उनका निरंतर प्रयास रहेगा कि सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हो और किसी भी मरीज को इलाज के अभाव में परेशानी न उठानी पड़े।निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता तथा मरीजों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

Leave a Comment