धनबाद में जर्जर सड़कों और नालियों के मुद्दे पर जारी विधायक राज सिन्हा के अनिश्चितकालीन धरने को पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह का समर्थन

editor
2 Min Read

धनबाद। शहर की जर्जर सड़कों और नालियों के निर्माण की मांग को लेकर विधायक एवं विधानसभा के सचेतक राज सिन्हा द्वारा दिए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने को आज महत्वपूर्ण राजनीतिक समर्थन मिला। धनबाद के पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह सोमवार को धरना स्थल पहुंचे और आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।

धरना मंच से संबोधित करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि धनबाद की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है, सड़कें टूट चुकी हैं, नालियों का निर्माण वर्षों से अधर में लटका है और आम जनता परेशान है। सरकार की उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा—> “धनबाद की सड़कें और नालियों की हालत बदहाल है। जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही। जनहित के लिए विधायक राज सिन्हा का संघर्ष सराहनीय है। जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता, हम सब मिलकर इस आंदोलन को और मजबूत करेंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि धनबाद जैसे आर्थिक और औद्योगिक नगरी में बुनियादी सुविधाओं की इतनी खराब स्थिति चिंताजनक है और सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।धरना स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सोशल संगठनों के प्रतिनिधि, व्यापारी और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर सरकार से सड़क और नाली निर्माण कार्यों को अविलंब शुरू करने की मांग की।विधायक राज सिन्हा ने पूर्व सांसद का आभार जताते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा, जब तक स्पष्ट और ठोस समाधान नहीं मिलता।

Leave a Comment