बाल दिवस पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले यूनिसेफ के पूर्व बाल पत्रकार और युवा, 25 वर्षों की बाल अधिकार यात्रा की साझा की कहानी

editor
4 Min Read

रांची। बाल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड स्थित अपने आवासीय कार्यालय में यूनिसेफ के पूर्व बाल पत्रकारों और युवाओं से मुलाकात की। इस दौरान बच्चों और युवाओं ने झारखंड में बीते 25 वर्षों की बाल अधिकार यात्रा के अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री ने सभी को बाल दिवस और झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वर्तमान और आने वाली पीढ़ी के बच्चों के समग्र विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बच्चे और युवा ही राज्य एवं देश का भविष्य हैं और इन्हें मजबूत बनाकर ही एक विकसित झारखंड की नींव रखी जा सकती है।

शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव : मुख्यमंत्रीमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बताया कि राज्य सरकार प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक विद्यार्थियों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई छात्रवृत्ति योजनाएं चला रही है।उन्होंने कहा कि गरीबी शिक्षा की राह में सबसे बड़ी बाधा रही है, लेकिन अब सरकार की योजनाओं ने इसमें सकारात्मक बदलाव लाया है।राज्य में 80 सरकारी स्कूलों को सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया गया है, जहां बच्चों को निजी स्कूलों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। आने वाले समय में ऐसे स्कूलों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।

योजनाओं से बच्चों को मिल रहा व्यापक लाभमुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम बनाने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं और आगे भी जरूरत के अनुसार योजनाएं लागू की जाएंगी।उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने ऐसे साथियों को भी सरकारी योजनाओं से जोड़ें जो अभी तक वंचित हैं।

कार्यक्रम में शामिल यूनिसेफ के पूर्व बाल पत्रकारों और केजीबीवी व जेबीएवी की बालिकाओं ने विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे—मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, समर अभियान, ज्ञान सेतु, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, मुख्यमंत्री सारथी योजना, एमएचएम लैब्स, मध्याह्न भोजन में अंडे की व्यवस्था, इको क्लब, क्लीन एंड ग्रीन कैंपस और स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार—से प्राप्त लाभों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।उन्होंने बताया कि इन योजनाओं से उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और समग्र विकास में काफी सहायता मिली है।

यूनिसेफ ने की राज्य सरकार के प्रयासों की सराहनायूनिसेफ झारखंड की प्रमुख डॉ. कनिनिका मित्रा ने मुख्यमंत्री को राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी और बच्चों व युवाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किए गए निवेश का सकारात्मक परिणाम युवाओं के रूप में सामने आ रहा है।यूनिसेफ की कम्युनिकेशन, एडवोकेसी एवं पार्टनरशिप विशेषज्ञ आस्था अलंग ने कहा कि यह दिन बच्चों के भविष्य के सपनों को आगे बढ़ाने का अवसर भी है, और हर बच्चे को अपने सपने पूरे करने का मौका मिलना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएंमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी बाल पत्रकारों और युवाओं के साथ संवाद को सुखद बताते हुए पुनः बाल दिवस और स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही यूनिसेफ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

Leave a Comment