धनबाद |राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत उपायुक्त महोदय के निर्देशानुसार आज भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), धनबाद द्वारा तोपचांची में निःशुल्क आई चेक-अप उप-कैंप का आयोजन किया गया।
इस उप-कैंप का उद्देश्य सड़क पर चलने वाले चालकों एवं आम नागरिकों की दृष्टि जांच कर उन्हें सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक करना था। कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई और चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।NHAI अधिकारियों ने बताया कि अच्छी दृष्टि सड़क सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। समय-समय पर आंखों की जांच से दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य विषयों पर भी लोगों को जागरूक किया गया तथा सुरक्षित ड्राइविंग, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग की अपील की गई। आयोजन को स्थानीय लोगों ने सराहा और इसे जनहित में उपयोगी बताया।

















