झरिया | 14 दिसंबर 2025:मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा की ओर से समाजहित में एक सराहनीय पहल करते हुए सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर आसर्फी हॉस्पिटल, धनबाद एवं श्री श्याम प्रभु ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित होगा।
स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन श्री श्याम मंदिर, झरिया परिसर में प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराना है।
शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य जांच की जाएगी एवं मरीजों को उचित चिकित्सकीय सलाह दी जाएगी। मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।इस जनकल्याणकारी कार्यक्रम के संयोजक श्री निखिल खंडेलवाल हैं।
















