गेल गैस ने धनबाद के लिए जारी किए अपडेटेड इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर

editor
1 Min Read

धनबाद | 17 दिसंबर 2025 धनबाद जिले में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क संचालित कर रही गेल गैस लिमिटेड ने आमजनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने अपडेटेड इमरजेंसी कॉन्टैक्ट डिटेल्स जारी किए हैं। कंपनी द्वारा जिले के विभिन्न इलाकों में स्टील और एमडीपीई गैस पाइपलाइन नेटवर्क बिछाया गया है, जबकि सीएनजी की आपूर्ति सिंदरी स्थित मदर सिटी गैस स्टेशन से की जा रही है।

गेल गैस ने बताया कि गैस एक ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण किसी भी प्रकार की आपात स्थिति जैसे गैस लीकेज या आग की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में त्वरित सहायता के लिए आम नागरिकों को निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करने की सलाह दी गई है—

इमरजेंसी कॉन्टैक्ट डिटेल्स:टोल फ्री नंबर: 1800 102 9282कंट्रोल रूम: 0326-2300035 / 0326-2300036कार्यालय पता:गेल गैस लिमिटेड, तीसरा तल्ला, वेस्ट साइड के ऊपर, सरायढेला, धनबाद – 828127कंपनी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में घबराएं नहीं और तुरंत दिए गए नंबरों पर सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Leave a Comment