---
title: "📌 गेंधरिया कोटा चुनाव विवाद में बीडीओ ने मानी रिजल्ट शीट पर ओवरराइटिंग सचिव का पारदर्शी चुनाव का दावा सीतापुर आसिफ खान/ सदनाथाना क्षेत्र के महरेहटा (मछरेहटा) ब्लॉक अन्तर्गत"
url: "https://vandebharattv.com/gendhriya-kota-chunav-vivad-men-bidio-ne-mani-rijlt/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-23T07:13:27+00:00"
---

# 📌 गेंधरिया कोटा चुनाव विवाद में बीडीओ ने मानी रिजल्ट शीट पर ओवरराइटिंग सचिव का पारदर्शी चुनाव का दावा सीतापुर आसिफ खान/ सदनाथाना क्षेत्र के महरेहटा (मछरेहटा) ब्लॉक अन्तर्गत

गेंधरिया कोटा चुनाव विवाद में बीडीओ ने मानी रिजल्ट शीट पर ओवरराइटिंग सचिव का पारदर्शी चुनाव का दावा

सीतापुर आसिफ खान।संदना थाना क्षेत्र के महरेहटा (मछ1रेहटा) ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम पंचायत गेंधरिया में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब नया मोड़ ले चुका है. जहां एक ओर प्रत्याशी ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए जिला अधिकारी से चुनाव निरस्त कराने की मांग की है वहीं दूसरी ओर खण्ड विकास अधिकारी ने रिजल्ट शीट पर ओवर राइटिंग होने की बात स्वीकार की है, जबकि ग्राम पंचायत सचिव ने चुनाव को पारदर्शी बताया है।
 जिलाधिकारी को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में ग्राम पंचायत गेंधरिया निवासी वीरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र छोटकन्न सिंह ने बताया कि अठारह नवंबर 2026 को ग्राम पंचायत में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन के लिए चुनाव हुआ था जिसमें गांव की ही सुनील सिंह (पत्नी बृज भूषण सिंह) उनके सामने खड़ी थीं. वीरेन्द्र प्रताप सिंह का आरोप है कि उन्हें “पांच सौ उन्सठ” लोगों का समर्थन प्राप्त हुआ था और विपक्षी प्रत्याशी को “पांच सौ छप्पन” लोगों का समर्थन मिला था।
 उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लॉक के चुनाव निर्वाचन अधिकारी द्वारा उनकी सूची में दसवीं लाइन में ‘उन्तालिस’ के स्थान पर ओवरराइटिंग कर ‘तीस’ लिख दिया गया जिससे उनके नौ वोट कम हो गए और उन्हें केवल पांच सौ पचास वोट दर्शाया गया जबकि विपक्षी प्रत्याशी को छः वोटों से विजयी दिखा दिया गया। शिकायती पत्र के साथ संलग्न गणना पर्चियों में वीरेन्द्र प्रताप सिंह के नाम से \*पांच सौ पचास\* और सुनील सिंह के नाम से \*पांच सौ छप्पन\* का महायोग दर्ज दिखाया गया है. वीरेन्द्र सिंह ने जिला अधिकारी से चुनाव प्रक्रिया निरस्त कर दोबारा कराने की मांग की है।
 इस पूरे मामले पर खण्ड विकास अधिकारी मछरेहटा का कहना है कि रिजल्ट शीट पर ओवरराइटिंग की गई है। वहीं ग्राम पंचायत गेंधरिया के सचिव का कहना है कि एडीओ पंचायत एडीओ कृषि एडी ओ आईएसबी पुलिस और सचिव की उपस्थिति में चुनाव कराया गया था। सचिव के अनुसार,जहां ‘तीस’ लिखा था वह वास्तव में ‘उन्तिस’ था; कटिंग जरूर हुई है लेकिन निर्णय अधिकारियों को करना है और चुनाव बहुत ही पारदर्शी तरीके से कराया गया था।
 अब सभी की निगाहें जिला अधिकारी और उच्च अधिकारियों के अगले कदम व निर्णय पर टिकी हैं। वंदे भारत न्यूज़
