धनबाद | 9 नवम्बर 2025 | लिंडसे क्लब एवं पुस्तकालय, धनबाद की वार्षिक आमसभा रविवार को क्लब के पेक्षागृह में अध्यक्ष अमलेन्दु सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा क्लब के लोकप्रिय आयोजन “पोष पार्बन मेला 2025” की रूपरेखा तय करना रहा।
क्लब के सचिव सलिल विश्वास ने वर्ष 2024 के पोष पार्बन मेले का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, जिसके बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष का पोष पार्बन मेला 19, 20 और 21 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मेले के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
बैठक में तय हुआ कि मेले के अंतिम दिन 21 दिसंबर (रविवार) को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रम, “गो एज यू लाइक” प्रतियोगिता, और विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।क्लब की सांस्कृतिक सचिव डॉ. देवयानी विश्वास ने इस वर्ष के मेले में धनबाद के युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच स्थानीय कलाकारों के लिए प्रेरणा का कार्य करते हैं।
सभा के समापन पर क्लब सचिव सलिल विश्वास ने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे मेले की सफलता में सक्रिय योगदान दें और इसे धनबाद का एक यादगार आयोजन बनाएं।📰 #Dhanbad #LindsayClub #PoshParbanMela #CulturalEvent #VandeBharatNews
















