घाटशिला के नवनिर्वाचित विधायक सोमेश सोरेन ने परिवार संग की मुख्यमंत्री से मुलाकातमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन बोले—यह जनता के विश्वास की जीत

editor
1 Min Read

रांची, मुख्यमंत्री आवासीय परिसर — घाटशिला विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक सोमेश सोरेन ने आज अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन तथा विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रचंड जीत के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि यह जीत घाटशिला की जनता की आकांक्षाओं और भरोसे की विजय है। उन्होंने उल्लेख किया कि स्वर्गीय रामदास सोरेन द्वारा जनहित में शुरू किए गए विकास कार्य अब उनके पुत्र सोमेश सोरेन आगे बढ़ाएँगे। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सोमेश सोरेन पूरी निष्ठा के साथ जनसेवा और विकास की दिशा में कार्य करेंगे।

मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और राज्य में जनसेवा को नए संकल्प के साथ आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई।

Leave a Comment