---
title: "गलत परीक्षा केंद्र पहुंचीं महिला अभ्यर्थियों की बाराबंकी पुलिस ने की मदद, समय से परीक्षा में हुईं शामिल"
url: "https://vandebharattv.com/glt-priksha-kendr-phunchin-mhila-abhyrthiyon-ki-barabnki-police/"
language: "en-US"
updated: "2026-10-26T13:15:43+00:00"
---

# गलत परीक्षा केंद्र पहुंचीं महिला अभ्यर्थियों की बाराबंकी पुलिस ने की मदद, समय से परीक्षा में हुईं शामिल

गलत परीक्षा केंद्र पहुंचीं महिला अभ्यर्थियों की बाराबंकी पुलिस ने की मदद, समय से परीक्षा में हुईं शामिल

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) देने पहुंचीं कुछ महिला अभ्यर्थियों के लिए बाराबंकी पुलिस मददगार बनी। गलत परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के कारण परेशान हो रहीं अभ्यर्थियों को पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उनके सही परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया, जिससे सभी छात्राएं समय से परीक्षा में शामिल हो सकीं।

जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर को कुछ महिला अभ्यर्थी गलती से कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पहुंच गई थीं, जबकि उनका परीक्षा केंद्र सतरिख और देवां स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में निर्धारित था। गलत केंद्र पर पहुंचने के कारण अभ्यर्थी परेशान हो गईं।

मामले की जानकारी मिलने पर यातायात पर्यवेक्षक रामयतन यादव और अन्य पुलिसकर्मियों ने तत्काल सहायता की। पुलिस टीम ने कम समय में अभ्यर्थियों को उनके निर्धारित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया। पुलिस की इस मदद से सभी छात्राएं समय रहते परीक्षा में शामिल हो सकीं।

बाराबंकी पुलिस की इस तत्परता और सेवाभाव की सराहना की जा रही है। पुलिसकर्मियों की मदद से परेशान महिला अभ्यर्थियों को राहत मिली और उनकी परीक्षा छूटने से बच गई।

अमर सिंह
 वंदे भारत न्यूज, ब्यूरो चीफ बाराबंकी
