Gold Price Today (7 August 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News | सोना ₹251 बढ़कर ₹1,00,703 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा: इस साल अब तक 24,541 महंगा हुआ, ₹1.04 लाख तक जा सकता है

3 Min Read


  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (7 August 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

सोने के दाम ने आज यानी 7 अगस्त को ऑलटाइम हाई बनाया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोना का दाम 1,00,904 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ था। हालांकि इसके बाद ये 251 रुपए बढ़कर 1,00,703 रुपए पर बंद हुआ। इससे पहले बुधवार को सोना 1,00,452 रुपए पर था।

वहीं, चांदी की कीमत 1,765 रुपए बढ़कर 1,15,250 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 1,13,485 रुपए पर थी। वहीं, 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपए ऑल टाइम हाई बनाया था।

भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,700 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹94,150
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,550 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹94,000
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,550 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹94,000
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,550 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹94,000
  • भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,600 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹94,050

इस साल ₹1 लाख 4 हजार तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 4 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।

सोना इस साल अब तक ₹24,541 महंगा हुआ इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 24,541 रुपए बढ़कर 1,00,703 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 29,233 रुपए बढ़कर 1,15,250 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Article
Leave a Comment