- Hindi News
- Business
- Gold Price Today (9 September 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News
नई दिल्ली6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सोने-चांदी के दाम आज यानी 9 सितंबर को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज सोना 1,106 रुपए बढ़कर 1,09,143 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले सोना 1,08,037 रुपए पर था। वहीं चांदी 276 रुपए बढ़कर 1,24,689 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,24,413 रुपए थी।
कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत
कैरेट | भाव (रुपए/10 ग्राम) |
24 | ₹1,09,143 |
22 | ₹99,975 |
18 | ₹81,857 |
सोर्स: IBJA
भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत
- दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,10,440 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,250
- मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,10,290 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,100
- कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,10,290 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,100
- चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,10,730 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,500
- भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,10,340 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,150
देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत
शहर | 10 ग्राम 24 कैरेट | 10 ग्राम 22 कैरेट |
जयपुर | ₹1,10,440 | ₹1,01,250 |
इंदौर | ₹1,10,340 | ₹1,01,150 |
पटना | ₹1,10,730 | ₹1,01,500 |
लखनऊ | ₹1,10,440 | ₹1,01,250 |
कानपुर | ₹1,10,440 | ₹1,01,250 |
रायपुर | ₹1,10,730 | ₹1,01,500 |
अहमदाबाद | ₹1,10,340 | ₹1,01,150 |
हैदराबाद | ₹1,10,730 | ₹1,01,500 |
सोर्स: goodreturns (9 सितंबर, 2025)
इस साल सोना ₹33,000 और चांदी ₹39,000 महंगी हुई
- इस साल अब तक सोने की कीमत 32,981 रुपए (40%) बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,09,143 रुपए का हो गया है।
- चांदी का भाव भी इस दौरान 38,672 रुपए (43%) बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,24,689 रुपए प्रति किलो हो गई है।
सोने की कीमतों में तेजी के 5 कारण
- वैश्विक अनिश्चितता: ट्रम्प के टैरिफ प्लान और व्यापार युद्ध के डर से निवेशक सोने को सुरक्षित मानकर खरीद रहे हैं।
- केंद्रीय बैंकों की खरीद: चीन और रूस जैसे देश बड़ी मात्रा में सोना खरीद रहे हैं, जिससे मांग बढ़ी है।
- युद्ध और तनाव: रूस-यूक्रेन के युद्ध खत्म न होने से अस्थिरता से लोग सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं।
- महंगाई और कम ब्याज दरें: मुद्रास्फीति के डर और फेडरल रिजर्व की कम ब्याज दरों से सोना आकर्षक हो गया है।
- डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट: डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट के चलते भी सोना महंगा हो रहा है।