---
title: "गोथरा वार्ड-01 में आस्था का सैलाब: अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना"
url: "https://vandebharattv.com/gothra-vard-01-men-aastha-ka-sailab-astachlgami-sury/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-15T17:16:03+00:00"
---

# गोथरा वार्ड-01 में आस्था का सैलाब: अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना

रोसड़ा (समस्तीपुर): लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर रोसड़ा नगर परिषद क्षेत्र के गोथरा वार्ड संख्या-01 में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। संध्या अर्घ्य के अवसर पर बड़ी संख्या में छठ व्रती एवं श्रद्धालु पूजा सामग्री से सजे सूप और दउरा लेकर छठ घाट पहुंचे।
 इस दौरान व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को विधि-विधान एवं पूरे श्रद्धाभाव के साथ अर्घ्य अर्पित किया तथा छठी मइया से अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और संतान की लंबी उम्र की कामना की।
 छठ घाट पर छठी मइया के पारंपरिक गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। घाटों पर दीपों की रोशनी और पूजा की पारंपरिक छटा ने माहौल को और भी आकर्षक बना दिया। बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं में पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला।
 छठ महापर्व के प्रति लोगों की अटूट आस्था और समर्पण ने गोथरा वार्ड-01 में धार्मिक एवं सांस्कृतिक एकता की सुंदर मिसाल पेश की।
