रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती और परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद लांस नायक अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
राजभवन में आयोजित सरल और गरिमामय समारोह में राज्यपाल गंगवार ने दोनों महान व्यक्तित्वों के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद का त्याग, सादगी और देशहित के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणा है। वहीं शहीद अल्बर्ट एक्का का साहस और सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र के लिए अमर उदाहरण है।
राज्यपाल ने कहा कि ऐसे महापुरुषों के जीवन से नई पीढ़ी को देशभक्ति, कर्तव्य और सेवा की सीख मिलती है। समारोह में राजभवन के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।















