Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeछत्तीसगढGPM में धान खरीदी की शुरूआत: 20 उपार्जन केन्द्र बनाए गए,...

GPM में धान खरीदी की शुरूआत: 20 उपार्जन केन्द्र बनाए गए, पहले दिन कलेक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का लिया जायजा – Gaurela News


गौरेला पेंड्रा मरवाही में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी प्रारंभ हो गई है। GPM में पंजीकृत कुल किसानों की संख्या 24 हजार 460 है। इनमें नए किसानों की संख्या 15 सौ ज्यादा है। इन किसानों से धान खरीदने के लिए 20 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं।

.

सभी उपार्जन केन्द्रों में सुचारु व्यवस्था के लिए जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने धान खरीदी के पहले दिन आदिम जाति सेवा सहकारी समिति लालपुर, मेढ़ूका और गौरेला का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही किसानों की सुविधा और सुचारु व्यवस्था के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने समितियों में धान विक्रय करने आए किसानों से चर्चा की और उनके द्वारा लाए गए धान की मात्रा, टोकन, किसान किताब, रकबा सत्यापन, पहचान पत्र, धान की नमी आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्र लालपुर में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी का कार्य शुरू किया।

उन्होंने कहा कि खरीफ वर्ष 2024-25 में किसानों से धान खरीदी की अधिकतम सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ लिकिंग सहित निर्धारित की गई है। किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जितने रकबे में धान की फसल ली गई है, उसी की बिक्री करें और शेष रकबा समर्पण कर दें।

कलेक्टर ने किसानों से धान विक्रय के दौरान कोचियों-बिचौलियों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने का आग्रह किया। इस अवसर पर सरपंच इंदरिया बाई, बृजलाल राठौर सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण करती हुई कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी।

धान खरीदी के पहले दिन लालपुर समिति में 13 किसानों ने 880 क्विंटल, मेढ़ूका समिति में 14 किसानों ने 11 क्विंटल और गौरेला समिति में 6 किसानों ने 284 क्विंटल धान लाया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम पेण्ड्रारोड अमित बेक, तहसीलदार अविनाश कुजूर, जिला खाद्य अधिकारी श्वेता अग्रवाल, जिला विपणन अधिकारी रमेश लहरे, सहायक पंजीयक सहकारिता आर एस नायक और जिला सहकारी केन्द्रिय बैंक के नोंडल अधिकारी विनय साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular