---
title: "ग्राम शेखनपुर में भोले बाबा के नाम पर भंडारे का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद"
url: "https://vandebharattv.com/gram-shekhnpur-men-bhole-baba-ke-nam-pr-bhndare/"
language: "en-US"
updated: "2026-10-27T07:03:36+00:00"
---

# ग्राम शेखनपुर में भोले बाबा के नाम पर भंडारे का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

ग्राम शेखनपुर में भोले बाबा के नाम पर भंडारे का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

फतेहपुर, बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के ग्राम शेखनपुर में मनोज कुमार वर्मा पुत्र श्री राम लखन वर्मा द्वारा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान भोलेनाथ के नाम पर भंडारे का आयोजन किया गया।

इस धार्मिक आयोजन में गांव के लोगों, रिश्तेदारों एवं सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजक मनोज कुमार वर्मा द्वारा श्रद्धापूर्वक भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

भंडारे के दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मनोज कुमार वर्मा द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले इस भंडारे का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ लोगों में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना है।

हर-हर महादेव!
