धनबाद | 12 नवंबर 2025झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दैनिक जागरण के सौजन्य से आयोजित “झारखंड जागरण गौरव यात्रा” कार्यक्रम का शुभारंभ आज धनबाद समाहरणालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने मशाल जलाकर की।
इस मौके पर जिले के वरीय प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं दैनिक जागरण की टीम मौजूद रही। गौरव यात्रा के माध्यम से झारखंड के 25 वर्षों की विकास यात्रा, संस्कृति और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा —> “हमारा झारखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रहा है। यह राज्य की युवा शक्ति, विकास और उम्मीदों का प्रतीक है। पिछले वर्षों में झारखंड ने कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है और आने वाले समय में हम सब मिलकर इसे और आगे बढ़ाएंगे।”उन्होंने इस पहल के लिए दैनिक जागरण टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह यात्रा राज्यवासियों में गर्व और एकजुटता की भावना को मजबूत करेगी। उपायुक्त ने झारखंड स्थापना दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।
मौके पर जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री विकास पालीवाल, एडीएम सप्लाई श्री जियाउल अंसारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री सुनिल कुमार सिंह सहित दैनिक जागरण की पूरी टीम उपस्थित रही।📸 कार्यक्रम के दौरान समाहरणालय परिसर में झारखंड गौरव यात्रा का माहौल उल्लासपूर्ण रहा।📰 रिपोर्ट : वंदे भारत न्यूज़, धनबाद#Dhanbad #JharkhandGauravYatra #AdityaRanjan #JharkhandAt25 #VandeBharatNews

















