असर्फ़ी कैंसर इंस्टीट्यूट में ‘वार्षिक कैंसर सर्वाइवर्स डे’ का भव्य आयोजन आशा, साहस और जीवन की जीत का उत्सव

editor
2 Min Read

धनबाद | 26 दिसंबर 2025असर्फ़ी कैंसर इंस्टीट्यूट, धनबाद में शुक्रवार को वार्षिक कैंसर सर्वाइवर्स डे 2025 का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उन कैंसर योद्धाओं को समर्पित रहा, जिन्होंने कठिन उपचार और मानसिक संघर्ष के बावजूद कैंसर को पराजित कर जीवन की नई शुरुआत की।

कार्यक्रम में असर्फ़ी समूह के सीईओ हरेंद्र सिंह ने कैंसर सर्वाइवर्स को सम्मान पदक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डायरेक्टर उदय प्रतापो सिंह, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर महेर खत्री तथा प्रेसिडेंट (ग्रोथ एंड डेवलपमेंट) सुभांशु रॉय की गरिमामयी उपस्थिति रही।

संस्थान के वरिष्ठ ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. बिप्लब मिश्रा, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. आशुतोष पराशर, डॉ. मौझुरी नंदी, डॉ. संदीप शर्मा और डॉ. प्रियंका असावा ने कैंसर सर्वाइवर्स के साहस, अनुशासन और सकारात्मक सोच की सराहना की।

पिछले एक वर्ष में सफल उपचार के बाद स्वस्थ हुए कई मरीजों को ‘कैंसर वॉरियर मेडल’ से सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि कैंसर लाइलाज नहीं है, समय पर जांच और सही इलाज से इसे हराया जा सकता है।

इस मौके पर यह भी जानकारी दी गई कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीज केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के तहत असर्फ़ी कैंसर इंस्टीट्यूट में इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।कार्यक्रम ने समाज को सशक्त संदेश दिया—कैंसर से डर नहीं, जागरूकता और समय पर इलाज ही जीत की कुंजी है।

Leave a Comment