धनबाद में झारखंड स्थापना दिवस का भव्य आयोजन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को मिला ‘झारखंड अलग राज्य आंदोलनकारी सम्मान’

editor
2 Min Read

धनबाद, 15 नवंबर 2025:झारखंड राज्य स्थापना के 25वें रजत पर्व के अवसर पर शुक्रवार को न्यू टाउन हॉल, धनबाद में जिला प्रशासन द्वारा भव्य स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य के विकास, संस्कृति और आंदोलनकारियों के योगदान को सम्मानित किया गया।

समारोह में धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने धनबाद जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को “झारखंड अलग राज्य आंदोलनकारी सम्मान” से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें झारखंड आंदोलन के दौरान दिए गए महत्वपूर्ण योगदान और राज्य के हितों के प्रति निरंतर सक्रिय भूमिका के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मथुरा प्रसाद महतो उपस्थित रहे।इसके साथ ही मंच पर उप विकास आयुक्त सदाकत अनवर, पुलिस अधीक्षक ऋत्विक श्रीवास्तव, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद थे।

स्थापना दिवस समारोह में विभिन्न योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को परिसंपत्तियों का वितरण, नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र और चयनित आंदोलनकारियों को सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे वातावरण में झारखंडी संस्कृति, परंपरा और गौरव का उत्साह देखते बन रहा था।इस सम्मान से जिलेभर में खुशी की लहर है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संतोष कुमार सिंह को बधाई दी है।

Leave a Comment