संत जेवियर्स उच्च विद्यालय एवं इंटर कॉलेज में जेवियर दिवस का भव्य आयोजन

editor
2 Min Read

चाईबासा। संत जेवियर्स उच्च विद्यालय एवं इंटर कॉलेज में बुधवार को जेवियर दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक से लेकर इंटर कॉलेज तक के सभी छात्र–छात्राओं के साथ शिक्षिकाएँ और अतिथि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि रमेश पांडेय, विद्यालय के कार्यवाहक फादर पी.के. तिग्गा, इंटर कॉलेज प्रमुख फादर पी.के. सामल, ए.जे. डिसूजा तथा बाल सर्जक छात्रा लावण्या एवं छात्रा काउंसिल की डॉक्टर प्रेमलता दास द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। अतिथियों का स्वागत शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ देकर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत संत काव्यनी छात्रा द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना-नाटक से हुई। इसके बाद इंटर कॉलेज के छात्रों ने झुमर नृत्य, फ्लेमेंचो सहित कई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिसने पूरे समारोह को उत्साह और उमंग से भर दिया।मुख्य अतिथि फादर पैनकास एसजे ने अपने उद्बोधन में छात्र–छात्राओं को मेहनत, अनुशासन और निष्ठा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वहीं विशिष्ट अतिथि फादर एंथोनी तिग्गा एसजे ने जीवन की महत्ता, सकारात्मक सोच और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पल्लवी निषाद, सरस्वती लागुरी एवं आयोजन समिति के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। अंत में उच्च विद्यालय के समन्वयक फादर संजय एक्का एसजे ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जिसके साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Comment