रांची | 2 नवंबर 2025राजभवन में शनिवार को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु समेत अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, दिल्ली, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा —> “भारत विविधता में एकता का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करता है। हर राज्य अपनी विशिष्ट पहचान, गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक योगदान से राष्ट्र को सशक्त बनाता है।”राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” राज्यों के बीच आपसी समझ, सम्मान और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत करने का माध्यम है।
उन्होंने विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का उल्लेख करते हुए कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के दिन इन दोनों केंद्र शासित प्रदेशों का गठन हुआ था। उन्होंने कहा —> “प्रधानमंत्री द्वारा अनुच्छेद 370 हटाने का ऐतिहासिक निर्णय इन दोनों प्रदेशों के नागरिकों को समान अधिकार और अवसर प्रदान करने की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध हुआ है।”
राज्यपाल ने भारत की वैश्विक पहचान का उल्लेख करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को सराहा और कहा कि इस अभियान ने भारत को मानवीय संवेदना और त्वरित कार्रवाई के क्षेत्र में अग्रणी राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है।अपने संबोधन में राज्यपाल ने विभिन्न राज्यों की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा —आंध्र प्रदेश दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है,छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सुंदरता और संसाधनों से परिपूर्ण है,हरियाणा ने कृषि और खेलों में देश का गौरव बढ़ाया है,कर्नाटक नवाचार और तकनीकी प्रगति का केंद्र बन चुका है,केरल, जिसे “भगवान का अपना देश” कहा जाता है, उच्च साक्षरता और प्रगतिशील समाज का प्रतीक है,मध्य प्रदेश अपनी प्राचीन सभ्यता और विरासत के लिए प्रसिद्ध है,पंजाब वीरता और समृद्धि की भूमि है,तमिलनाडु शास्त्रीय कला, साहित्य और द्रविड़ संस्कृति का धरोहर है।
राज्यपाल ने कहा कि उन्हें गर्व है कि देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़े नागरिक झारखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।📍#JharkhandRajBhavan #RajyapalSantoshGangwar #SthapanaDiwas #EkBharatShreshthaBharat #RanchiNews















