भव्य आयोजन: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच का प्रथम दो-दिवसीय बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न

editor
2 Min Read

धनबाद:झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में कोयलांचल की धरती धनबाद में प्रथम दो-दिवसीय बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक खेल महोत्सव की मेजबानी मंडल-7 की धैया शाखा ने सफलतापूर्वक की।

टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल एवं प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। उद्घाटन के पश्चात सीएमडी मनोज अग्रवाल ने स्वयं पिच पर उतरकर बल्लेबाजी की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।इस दो-दिवसीय प्रतियोगिता में झारखंड प्रांत की कुल 20 शाखाओं की टीमें शामिल हुईं, जिनमें 16 पुरुष एवं 4 महिला टीमें थीं। रांची, जमशेदपुर, चांडिल, झुमरी तलैया, धनबाद, झरिया, चाईबासा, जामताड़ा, देवघर, गिरिडीह, भागा, केंदुआ, धैया एवं चास सहित कई शाखाओं ने भाग लेकर टूर्नामेंट को यादगार बनाया।

कार्यक्रम में प्रांतीय एवं राष्ट्रीय नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाड़िया, प्रांतीय उपाध्यक्ष आदित्य अग्रवाल, रिया अग्रवाल, श्वेता जालान, कोषाध्यक्ष विकास झाझरिया, संयुक्त सचिव विकास अग्रवाल, श्वेता भल्ला सहित राष्ट्रीय समन्वयक संजीव अग्रवाल, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण गोयल एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।आयोजन समिति की ओर से प्रांतीय संयोजक नीरज अग्रवाल (युवा विकास एवं खेलकूद), रितेश महालका एवं आशीष सिंघल ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। धैया शाखा के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सचिव मुकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हर्षित बजाज एवं संयोजक शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में शाखा के सभी सदस्यों ने व्यवस्थाओं को बखूबी संभाला।

प्रांतीय संयोजक नीरज अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में “युवा शक्ति–राष्ट्र शक्ति” की भावना को सशक्त करना तथा खेल के माध्यम से आपसी सौहार्द और संगठनात्मक एकता को बढ़ावा देना है।यह प्रथम बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट झारखंड के मारवाड़ी समाज के इतिहास में खेल, संगठन और युवाशक्ति की एकजुटता का नया अध्याय साबित हुआ।

Leave a Comment