सांसद खेल महोत्सव के तहत फुटबॉल महासंगम का भव्य शुभारंभ

editor
3 Min Read

रांची | 08 नवंबर 2025प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और रक्षा राज्य मंत्री सह रांची लोकसभा सांसद संजय सेठ के मार्गदर्शन में रांची लोकसभा क्षेत्र स्तरीय सांसद खेल महोत्सव के तहत फुटबॉल महासंगम का आज भव्य शुभारंभ हुआ। इस मौके पर हटिया और कांके विधानसभा क्षेत्र में कुल 20 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कांके विधानसभा में जोश और प्रतिभा का संगम–:कांके विधानसभा क्षेत्र का फुटबॉल महासंगम सीआईपी कांके ग्राउंड में संपन्न हुआ, जहां 10 टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन सीआईपी के निदेशक डॉ. बी.के. चौधरी, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष धीरज महतो, जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी व किरण देवी और मुखिया मुन्नी मुंडा ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम की शुरुआत में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कांके की बच्चियों ने बैंड प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। मैचों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। विजेता और उपविजेता टीमों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कल इन टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

हटिया विधानसभा में हुआ महिला टीमों का भी मुकाबला–:एचईसी स्टेडियम, धुर्वा में हटिया विधानसभा क्षेत्र का फुटबॉल महासंगम आयोजित किया गया। यहां 8 टीमों ने भाग लिया, जिनमें 2 महिला टीमों के बीच रोमांचक फुटबॉल मैच भी हुआ।इस कार्यक्रम का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय वूशु खिलाड़ी श्रेया कुमारी, भाजपा महानगर महामंत्री बलराम सिंह, झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे, धुर्वा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, निवर्तमान पार्षद सुचिता रानी और दीपक लोहरा ने संयुक्त रूप से किया। विजेता और उपविजेता टीमों को भी प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

“खेल नहीं, महोत्सव की भावना से आयोजन” — संजय सेठ–:रक्षा राज्य मंत्री और सांसद संजय सेठ ने कहा कि यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं बल्कि महोत्सव की भावना से किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ी इसमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखा सकें।> “सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य खिलाड़ियों को मोटिवेशन और प्रमोशन देना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से यह आयोजन हो रहा है ताकि देश के हर कोने से खेल प्रतिभाएं सामने आ सकें,” — संजय सेठ, सांसद रांची

उन्होंने कहा कि इस बार महोत्सव की विशेषता यह है कि महिला खिलाड़ियों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है, जिससे अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिलेगी और उनकी प्रतिभा को सम्मान मिलेगा।आगामी दिनों में रांची, सिल्ली, खिजरी और इचागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में भी फुटबॉल महासंगम आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद रांची में फाइनल मुकाबला संपन्न होगा।इस अवसर पर भाजपा नेता प्रमोद सिंह, गोपाल महतो, महानद महतो, नकुल तिर्की, थानो मुंडा, रमेंद्र कुमार, विकास रवि, गौरव अग्रवाल, ऐश्वर सेठ, रतन अग्रवाल, शिवाजी सिंह, चंदन पटेल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।#Ranchi #SanjaySeth #FootballMahasangam #MPKhelMahotsav #VandeBharatNews

Leave a Comment