राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का देवघर आगमन, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

editor
1 Min Read

देवघर, 17 नवंबर 2025:झारखंड के राज्यपाल महामहिम श्री संतोष कुमार गंगवार मंगलवार को देवघर पहुंचे, जहाँ देवघर एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। राज्यपाल के स्वागत में जिला प्रशासन के वरिष्ठ पदाधिकारी स्वयं मौजूद रहे।

राज्यपाल के आगमन पर देवघर पुलिस अधीक्षक सौरभ, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा और अपर समाहर्ता हीरा कुमार ने उन्हें फूलों का बुके भेंट कर अभिनंदन किया। एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और प्रशासनिक अधिकारियों ने आगमन से लेकर प्रस्थान तक समुचित प्रोटोकॉल का पालन किया।

एयरपोर्ट से स्वागत समारोह के बाद राज्यपाल श्री गंगवार मोहनपुर प्रखंड स्थित डूमरथर के लिए रवाना हुए, जहां वे एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उनके आगमन को लेकर देवघर जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासनिक इकाइयों ने विशेष तैयारी की थी।देवघर में राज्यपाल के आगमन से उत्साह का माहौल देखा गया और प्रशासन ने इसे सम्मान एवं गरिमा के साथ संपन्न कराया।

Leave a Comment