भुवनेश्वर/ओडिशा — समाजसेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए ओडिशा की 100 वर्षीय प्रसिद्ध गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. लक्ष्मी बाई ने अपनी जीवनभर की संपूर्ण बचत ₹3.4 करोड़ को AIIMS भुवनेश्वर को दान करने का निर्णय लिया है। यह पूरा धन महिला कैंसर मरीजों के इलाज पर खर्च किया जाएगा।
डॉ. बाई ने दक्षिण ओडिशा के ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में दशकों तक महिलाओं और परिवारों की नि:स्वार्थ सेवा की। उन्हें क्षेत्र में एक अग्रणी डॉक्टर, प्रेरणास्रोत और समाज की सच्ची मार्गदर्शक के रूप में याद किया जाता है।
जानकारी के अनुसार, दान राशि के ट्रांसफर के लिए सभी आवश्यक डॉक्यूमेंटेशन पूरे कर लिए गए हैं। डॉ. बाई ने स्पष्ट रूप से इच्छा जताई है कि यह धनराशि केवल महिला कैंसर मरीज़ों के उपचार और सहायता के लिए ही उपयोग की जाए।
AIIMS भुवनेश्वर ने इस ऐतिहासिक योगदान के लिए डॉ. बाई को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह कदम अनगिनत महिलाओं के स्वास्थ्य और जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।डॉ. लक्ष्मी बाई का यह निर्णय समाज के लिए करुणा, समर्पण और सेवा की अद्भुत मिसाल बनकर सामने आया है।#DrLakshmiBai #AIIMSBhubaneswar #vandebharatnews















