राज 11 क्रिकेट कोचिंग कैंप की शानदार जीत, पैंथर क्लब को 83 रन से हराया

editor
1 Min Read

धनबाद। मुगमा स्थित प्रभात स्टेडियम में खेले गए डीसीए सुपर डिवीजन प्लेट ग्रुप के पहले मुकाबले में राज 11 क्रिकेट कोचिंग कैंप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पैंथर क्लब को 83 रन से पराजित कर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए राज 11 क्रिकेट कोचिंग कैंप की टीम ने सौरव शुक्ला (52 रन) और शाकिब (नाबाद 50 रन) के अर्धशतकों की बदौलत 43 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैंथर क्लब की टीम 32.5 ओवर में 158 रन पर ऑल आउट हो गई।

गेंदबाजी में राज 11 की ओर से शाकिब ने 4 विकेट झटके, जबकि अनन्यदित्या ने 3 और रौशन निराला ने 2 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।इस शानदार जीत पर राज 11 क्रिकेट कोचिंग कैंप के अध्यक्ष विनय सिंह, सचिव दिलशाद खान, उपाध्यक्ष इसरारुल हक, मोहसिन खान एवं श्वेता किन्नर ने टीम के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment