---
title: "Hamirpur News: धारदार हथियारों से चाची-भतीजा को किया मरणासन्न"
url: "https://vandebharattv.com/hamirpur-news-dhardar-hthiyaron-se-chachi-bhtija-ko-kiya/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-11T12:23:25+00:00"
---

# Hamirpur News: धारदार हथियारों से चाची-भतीजा को किया मरणासन्न

Hamirpur News: मुस्करा। थानाक्षेत्र के खड़ेही लोधन गांव में रविवार शाम गांव के ही दबंगों ने घर में घुसकर धारदार हथियारों से चाची और भतीजा को लहूलुहान कर दिया। गांव के पीड़ित विजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार आठ नवंबर की शाम करीब छह से सात बजे के बीच वह अपनी चाची रीना के साथ घर पर दीपावली पर्व के उत्सव की तैयारियां कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही धर्मेंद्र, अंशू और प्रिंस उर्फ करिया ने एक राय होकर धारदार हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया। जिसमें उसकी चाची और उसे गंभीर चोटे आई हैं। अत्यधिक रक्तस्राव की वजह से चाची बेहोश हो गई। शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। थाना प्रभारी कौशल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
