पीएमश्री उच्च विद्यालय दुमदुमी, तोपचांची में बाल दिवस पर हस्तकला प्रदर्शनीछात्रों की रचनात्मकता देख अभिभावक और जनप्रतिनिधि हुए प्रभावित

editor
2 Min Read

तोपचांची, 14 नवंबर।बाल दिवस के अवसर पर तोपचांची प्रखंड के दुमदुमी गांव स्थित पीएमश्री उच्च विद्यालय में छात्रों द्वारा शानदार हस्तकला एवं पाक कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी रचनात्मक सोच का परिचय देते हुए विभिन्न प्रकार की हस्तनिर्मित कलाकृतियाँ, लजीज खाद्य व्यंजन और कई आकर्षक मॉडलों का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

विद्यालय प्रबंधन समिति, अभिभावकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा बच्चों के उत्साह और मेहनत की प्रशंसा की। बच्चों को आदर्श नागरिक बनने और अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने के लिए प्रेरित भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सदानंद महतो ने कहा कि “बच्चों का भविष्य उनके माता-पिता के मार्गदर्शन पर निर्भर करता है। अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों को अच्छे संस्कार दें और नियमित रूप से विद्यालय भेजें।”

मौके पर प्रधानाध्यापिका उमा कुमारी, शिक्षक सुधीर कुमार मेहरा, संजय कुमार, बृजमोहन दास, पिंटू ठाकुर, बैजनाथ गोस्वामी, ममता कुमारी, ललिता कुमारी और अनंत लाल पांडेय उपस्थित थे।इसके अलावा मुखिया माधुरी देवी, बसंती देवी, सदानंद महतो, साथ ही अभिभावक अनंत लाल महतो, राजू प्रमाणिक, गोविंद पंडित, विनोद प्रसाद महतो, भरत लाल महतो, सुधीर कुमार, हेमंत कुमार मरांडी समेत कई ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए।

छात्राओं में काजल कुमारी, प्रियंका कुमारी, किरण कुमारी, इंदु कुमारी आदि ने अपनी उत्कृष्ट कलाकृतियों से सभी का मन मोह लिया।विद्यालय में आयोजित यह बाल दिवस कार्यक्रम न केवल बच्चों की कला क्षमता का प्रदर्शन रहा, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी नई उड़ान देने वाला सिद्ध हुआ।

Leave a Comment