Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
HomeहरियाणाHBSE की सेकेंडरी-सीनियर सेकेंडरी परीक्षाएं 16 अक्टूबर से:आधिकारिक वेबसाइट पर तिथि-पत्र किया...

HBSE की सेकेंडरी-सीनियर सेकेंडरी परीक्षाएं 16 अक्टूबर से:आधिकारिक वेबसाइट पर तिथि-पत्र किया अपलोड, बोर्ड अध्यक्ष ने दी जानकारी




हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाए जाने वाली सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की पूरक परीक्षाएं 16 अक्टूबर से आरम्भ होंगी। परीक्षाओं का तिथि-पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दिया गया है। सभी परीक्षाओं का समय दोपहर 02:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा। 9 नवम्बर तक होंगी संचालित यह जानकारी बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वी.पी.यादव ने बताया कि सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) सीटीपी, ओसीटीपी, रि-अपीयर, कम्पार्टमेंट(EIOP), अतिरिक्त विषय व अंक सुधार विषय की परीक्षाएं 16 अक्तूबर से आरम्भ होकर 09 नवम्बर 2024 तक संचालित होंगी। उन्होंने बताया कि सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की परीक्षाएं 16 अक्तूबर से आरम्भ होकर 24 अक्तूबर, 2024 तक तथा सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की परीक्षाएं 09 नवम्बर, 2024 तक संचालित होंगी। डॉ. वी.पी.यादव ने बताया इसके अतिरिक्त डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2023-25 की प्रथम वर्ष (नियमित) (For Minority College Only) अक्तूबर-2024 परीक्षाएं 16 अक्तूबर से आरम्भ होकर 26 अक्तूबर, 2024 तक संचालित करवाई जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular