चाईबासा में नो एंट्री व्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और उपायुक्त के बीच तीखी नोकझोंक

editor
2 Min Read

चाईबासा (झारखंड), 30 अक्टूबर 2025 | वंदे भारत न्यूज़ पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में बुधवार को नो एंट्री व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, मानकी मुंडा संघ और अन्य आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधि उपायुक्त चंदन कुमार से मिलने पहुंचे। ज्ञापन सौंपने के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और उपायुक्त के बीच तीखी बहस हो गई, जिससे जिला प्रशासनिक कार्यालय का माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया।

सूत्रों के अनुसार, यह बहसबाजी उस समय शुरू हुई जब उपायुक्त की ओर से मीडिया प्रतिनिधियों को लेकर की गई एक टिप्पणी पर मधु कोड़ा नाराज हो गए।उन्होंने कहा — “नेता की बदौलत ही देश आजाद हुआ। अगर महात्मा गांधी जैसे नेता आगे नहीं आते, तो क्या आज देश आजाद होता? नेता देश चलाता है और नेता की वजह से ही अधिकारी कुर्सी पर बैठते हैं। मीडिया देश का चौथा स्तंभ है, उसके साथ गलत व्यवहार उचित नहीं है।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रशासन को जनता की भावनाओं का सम्मान करने और गिरफ्तार लोगों को बिना शर्त रिहा करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं की गईं, तो आने वाले दिनों में राज्यव्यापी आंदोलन और बंद का आह्वान किया जाएगा।हालांकि, उपायुक्त चंदन कुमार की ओर से इस घटना पर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

ज्ञात हो कि चाईबासा शहर में भारी वाहनों के आवागमन से जाम और दुर्घटनाओं की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। स्थानीय नागरिक और सामाजिक संगठन नो एंट्री व्यवस्था लागू करने की मांग लगातार कर रहे हैं।📍#Chaibasa #MadhuKoda #JharkhandNews #NoEntryIssue #WestSinghbhum #VandeBharatNews

Leave a Comment