IND-SA वनडे मैच को लेकर रांची में हाई अलर्ट, JSCA स्टेडियम व शहर में सुरक्षा चाक-चौबंद

editor
2 Min Read

रांची: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले से पहले रांची पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जेएससीए स्टेडियम और शहर के हर कोने में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। बड़ी संख्या में दर्शकों की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था बनाई है।

5000 से ज्यादा जवान तैनात-:एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में 5000 से अधिक पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।सुरक्षा में शामिल हैं—ATएसIRBरैपिड एक्शन पुलिसमहिला बलजिला पुलिस के जवानइसके अलावा6 आईपीएस अधिकारी15 डीएसपी30 से अधिक थाना प्रभारीमैच सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे।

स्टेडियम और बाहरी इलाके में विशेष सतर्कता-:भीड़ प्रबंधन और आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड और वाटर कैनन स्टैंडबाय पर रखे गए हैं। स्टेडियम का हर प्रवेश द्वार कड़ी निगरानी में है।

खिलाड़ियों के होटल पर भी सुरक्षा कड़ी-:टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका टीम जहां ठहरी हुई है— होटल रेडिशन ब्लू— वहां भी अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वरीय अधिकारी लगातार होटल और स्टेडियम दोनों जगह स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।

सादे लिबास में तैनात होंगे पुलिसकर्मी-:एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए कई पुलिसकर्मियों को सादे लिबास में भी तैनात किया गया है। शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में गश्ती बढ़ा दी गई है।

दर्शकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता-:पुलिस ने कहा है कि मैच के दौरान आने वाले दर्शकों की सुरक्षा में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए।—#RanchiPolice #JSCA #INDvSA #Cricket #SecurityAlert #OneDayMatch #Jharkhand

Leave a Comment