---
title: "हमीरपुर: बेतवा पुल पर ओमनी और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, पांच किलोमीटर तक लगा भीषण जाम"
url: "https://vandebharattv.com/hmirpur-betva-pul-pr-omni-aur-traiktr-tr-li/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-06T05:38:35+00:00"
---

# हमीरपुर: बेतवा पुल पर ओमनी और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, पांच किलोमीटर तक लगा भीषण जाम

हमीरपुर, उत्तर प्रदेश। कानपुर-सागर हाईवे पर बृहस्पतिवार शाम बेतवा पुल पर ओमनी कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर करीब पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में दो एंबुलेंस भी फंस गईं, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
 कैसे हुआ हादसा?
 मिली जानकारी के अनुसार, शाम करीब सात बजे बेतवा पुल पर ओमनी और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ओमनी क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर ही खड़ी हो गई, जिससे पुल पर यातायात बाधित हो गया।
 देखते ही देखते एक तरफ यमुना पुल और दूसरी तरफ कुछेछा के सुमेरपुर रोड तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।

जाम में फंसी दो एंबुलेंस
 इस जाम में छानी से पेट दर्द की मरीज को लेकर जा रही 108 एंबुलेंस और सुमेरपुर से प्रसव के मामले में मरीज को लेकर जा रही 102 एंबुलेंस भी फंस गईं।

पुलिस ने संभाला मोर्चा
 घटना की सूचना मिलने पर लक्ष्मीबाई तिराहे पर ड्यूटी कर रहे सीओ मंजू पांडेय और ट्रैफिक इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस और यातायात टीम ने रास्ता बनाकर दोनों एंबुलेंस को करीब 10 मिनट के अंदर निकलवाया।
 क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ओमनी को हटवाया गया। यातायात प्रभारी के अनुसार, करीब 20 से 25 मिनट में जाम खुलवाकर आवागमन सुचारु करा दिया गया।

रिपोर्टर: निज़ामुद्दीन खान
 वंदे भारत न्यूज़ चैनल
 जनपद हमीरपुर, उत्तर प्रदेश।
