---
title: "🚨 हमीरपुर ब्रेकिंग न्यूज़: सुमेरपुर में लगा लंबा जाम, राहगीर और वाहन चालक परेशान"
url: "https://vandebharattv.com/hmirpur-breking-nyuj-sumerpur-men-lga-lnba-jam-rahgir/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-12T10:57:17+00:00"
---

# 🚨 हमीरपुर ब्रेकिंग न्यूज़: सुमेरपुर में लगा लंबा जाम, राहगीर और वाहन चालक परेशान

🚨 हमीरपुर ब्रेकिंग न्यूज़: सुमेरपुर में लगा लंबा जाम, राहगीर और वाहन चालक परेशान

सुमेरपुर (हमीरपुर, उत्तर प्रदेश)। सुमेरपुर कस्बे में लंबा जाम लगने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जाम खुलवाने के लिए पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और यातायात सुचारु कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद अभी तक जाम पूरी तरह नहीं खुल सका है। खबर लिखे जाने तक सुमेरपुर में जाम की स्थिति बनी हुई है।

जाम के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने यातायात व्यवस्था को जल्द सामान्य कराने की मांग की है।

फिलहाल सुमेरपुर में जाम लगा हुआ है और वाहन चालक परेशान हैं।

📍 स्थान: सुमेरपुर, जनपद हमीरपुर (उत्तर प्रदेश)

रिपोर्ट: पत्रकार निज़ाम ख़ान
 वंदे भारत न्यूज़ चैनल | हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
