---
title: "हमीरपुर: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खन्ना टोल प्लाजा के पास अलग-अलग हादसे, तीन लोग घायल"
url: "https://vandebharattv.com/hmirpur-bundelkhnd-ekspresve-pr-khnna-tol-plaja-ke-pas/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-09T15:56:03+00:00"
---

# हमीरपुर: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खन्ना टोल प्लाजा के पास अलग-अलग हादसे, तीन लोग घायल

मौदहा (हमीरपुर)। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खन्ना टोल प्लाजा से पहले अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। हादसों के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, बड़ा गांव निवासी मलखान और रवि चित्रकूट से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खन्ना टोल प्लाजा से पहले वे सड़क हादसे का शिकार हो गए, जिसमें दोनों घायल हो गए।

वहीं, दूसरे हादसे में रिरुआ गांव निवासी कश्यप पानी पीने के लिए सड़क किनारे रुके हुए थे। तभी पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए।

तीनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रवि और जयसिंह की हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

लगातार हो रहे सड़क हादसों ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण इस मार्ग पर हादसों का खतरा बना हुआ है।

रिपोर्ट: पत्रकार निजामुद्दीन खान उर्फ डॉ. निज़ाम ख़ान
 वंदे भारत न्यूज़ चैनल | जनपद हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
