---
title: "🚨 हमीरपुर: हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने कार में मारी जोरदार टक्कर, बड़ा हादसा टला"
url: "https://vandebharattv.com/hmirpur-haeeve-pr-tej-rphtar-dnpr-ne-kar-men/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-16T07:08:24+00:00"
---

# 🚨 हमीरपुर: हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने कार में मारी जोरदार टक्कर, बड़ा हादसा टला

🚨 हमीरपुर: हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने कार में मारी जोरदार टक्कर, बड़ा हादसा टला

सुमेरपुर (हमीरपुर)। नेशनल हाईवे पर नवीन गल्ला मंडी के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर ने आगे चल रही कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के नासिक से फतेहपुर जिले के जहानाबाद जा रही कार रविवार दोपहर करीब एक बजे सुमेरपुर स्थित नवीन गल्ला मंडी के पास पहुंची थी। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

गनीमत रही कि इस हादसे में कार सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को अपने कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

बड़ा हादसा टला: डंपर की जोरदार टक्कर के बावजूद कार सवार सभी लोगों का सुरक्षित बचना राहत की बात रही।
 रिपोर्टर: निज़ाम खान
 वन्दे भारत न्यूज | हमीरपुर
