---
title: "हमीरपुर: रिमझिम फैक्ट्री में पायरो ऑयल से भरे टैंकर में भड़की आग, मचा हड़कंप; दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर"
url: "https://vandebharattv.com/hmirpur-rimjhim-phaiktri-men-payro-yl-se-bhre-tainkr-men-bhrki-aag-mcha-hrknp-dmkl-ki-panch-gariyan-mauke-pr/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-16T07:08:24+00:00"
---

# हमीरपुर: रिमझिम फैक्ट्री में पायरो ऑयल से भरे टैंकर में भड़की आग, मचा हड़कंप; दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर

![News video GIF](https://vandebharattv.com/wp-content/uploads/2026/11/reporter-frame-nvAs5KFH1F.jpg)

हमीरपुर: रिमझिम फैक्ट्री में पायरो ऑयल से भरे टैंकर में भड़की आग, मचा हड़कंप; दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर

सुमेरपुर (हमीरपुर)। सुमेरपुर थाना क्षेत्र स्थित रिमझिम फैक्ट्री में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फैक्ट्री परिसर में खड़े पायरो ऑयल से भरे टैंकर में अचानक आग लग गई। टैंकर से उठती आग की लपटों और धुएं को देखकर फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टैंकर में लीकेज होने के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभाल लिया। वहीं स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।

फैक्ट्री परिसर में आग लगने की घटना के बाद सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई। फिलहाल दमकल विभाग की टीमें आग बुझा�
 रिपोर्टर: निज़ाम खान
 वन्दे भारत न्यूज हमीरपुर 🎤🎤🎤🎤
