---
title: "हमीरपुर: सुमेरपुर थाने में किन्नर समाज के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर विवाद, युवक की पिटाई थाने में दोनों गुटों के पहुंचने पर हुआ हंगामा"
url: "https://vandebharattv.com/hmirpur-sumerpur-thane-men-kinnr-smaj-ke-do-guton-men-vrchsv-ko-lekr-vivad-yuvk-ki-pitaee-thane-men-donon-guton-ke-phunchne-pr-huaa-hngama/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-24T08:25:39+00:00"
---

# हमीरपुर: सुमेरपुर थाने में किन्नर समाज के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर विवाद, युवक की पिटाई थाने में दोनों गुटों के पहुंचने पर हुआ हंगामा

![News video GIF](https://vandebharattv.com/wp-content/uploads/2026/11/reporter-frame-iijfzhWUcp.jpg)

हमीरपुर: सुमेरपुर थाने में किन्नर समाज के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर विवाद, युवक की पिटाई

थाने में दोनों गुटों के पहुंचने पर हुआ हंगामा, अश्लील हरकत से नाराज किन्नरों ने युवक को दौड़ाकर पीटा

सुमेरपुर (हमीरपुर)। सुमेरपुर थाने में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद हो गया। विवाद के चलते दोनों गुटों के किन्नर अपनी बात रखने के लिए थाने पहुंचे। इसी दौरान थाने में मौजूद किन्नरों के साथ एक अज्ञात युवक द्वारा कथित रूप से अश्लील हरकत किए जाने से माहौल गरमा गया।

युवक की हरकत से नाराज किन्नरों ने उसे दौड़ा लिया और जमकर पिटाई कर दी। घटना के दौरान थाने में हंगामे की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि हमीरपुर के पड़ोसी इलाकों से भी बड़ी संख्या में किन्नर एकत्र होकर सुमेरपुर थाने पहुंचे थे।

मामले को बढ़ता देख थानाध्यक्ष ने दोनों गुटों के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पूरा मामला सुमेरपुर थाने का है।

संवाददाता: निजाम खान
 वंदे भारत न्यूज़, हमीरपुर
