राज्यपाल से हॉकी इंडिया पदाधिकारियों की मुलाकात, पुरुष हॉकी इंडिया लीग के उद्घाटन मैच में आने का निमंत्रण

editor
1 Min Read

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज लोक भवन, रांची में हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह एवं महानिदेशक आर.के. श्रीवास्तव ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर हॉकी इंडिया के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को रांची में 11 जनवरी, 2026 से आयोजित होने वाली पुरुष हॉकी इंडिया लीग के उद्घाटन मैच में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने हेतु आमंत्रित किया।

हॉकी इंडिया के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल को जानकारी दी कि पुरुष हॉकी इंडिया लीग का शुभारंभ 3 जनवरी, 2026 से होगा, जिसके मैच देश के तीन प्रमुख शहरों—चेन्नई, रांची और भुवनेश्वर—में आयोजित किए जाएंगे। रांची में होने वाले मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह है।राज्यपाल ने हॉकी जैसे राष्ट्रीय खेल के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के बड़े खेल आयोजनों से न केवल खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि युवाओं में खेल के प्रति रुचि भी बढ़ती है। उन्होंने हॉकी इंडिया को आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment