हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकराई, 3 की मौके पर मौत, 6 गंभीर घायल

editor
2 Min Read

हजारीबाग में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। बरही थाना क्षेत्र के गांगटाही पुल के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जोरदार टकरा गई, जिससे मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला, एक पुरुष और एक बच्ची शामिल हैं। वहीं कार में सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान-:पूनम देवी (पति श्रीनाथ यादव)जय भगवान यादव (पिता श्रीनाथ यादव)अंशिका कुमारीकार में कुल 10 लोग सवार थे, जो सभी पश्चिम बंगाल के कुल्टी क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

गंभीर रूप से घायल 6 लोग-:ज्योति कुमारी (24)शुभम यादव (6)अभिराज यादव (10)मृत्युंजय यादव (8)धर्मेंद्र यादव (35)कौशल्या देवीघायलों को पहले बरही अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते उन्हें हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे की वजह बनी नींद या थकान?प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक लंबी यात्रा से थका हुआ था और संभवतः उसे झपकी आ गई, जिसके कारण वाहन बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गया। सड़क पर मौजूद स्किड मार्क और कार की बुरी हालत भी तेज रफ्तार की पुष्टि करती है।

पुलिस मौके पर, जांच जारी-:हादसे की सूचना मिलते ही SDPO अजीत कुमार विमल और थानेदार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस मृतकों के परिजनों को सूचना दे रही है और हादसे के कारणों की गहन जांच चल रही है।यह घटनास्थल पर मौजूद लोगों के लिए बेहद दर्दनाक दृश्य था, साथ ही पूरा क्षेत्र इस हादसे से गमगीन है।

Leave a Comment