धनबाद, 29 नवंबर 2025:दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में रॉलिंग ब्लॉक कार्य के चलते कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए यह परिवर्तन निर्धारित अवधि तक लागू रहेगा। रेलवे ने अपील की है कि यात्री यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति अवश्य जांच लें।
इन ट्रेनों में होगा बदलाव 1. झाड़ग्राम–धनबाद–झाड़ग्राम मेमू एक्सप्रेस (18019/18020)तारीख: 01 दिसंबर 2025 से 05 दिसंबर 2025 तकबदलाव: ट्रेन का आंशिक समापन और प्रारंभ बोकारो स्टील सिटी स्टेशन से किया जाएगा।यानी इस अवधि में ट्रेन धनबाद तक नहीं आएगी।
2. वर्द्धमान–हटिया–वर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस (13503/13504)तारीख: 01 दिसंबर 2025 से 06 दिसंबर 2025 तकबदलाव: ट्रेन का आंशिक समापन और प्रारंभ गोमो स्टेशन से किया जाएगा।
यात्रियों से अनुरोधरेलवे ने कहा है कि इन बदलावों का असर प्रतिदिन यात्रा करने वाले बड़ी संख्या में यात्रियों पर पड़ सकता है। अतः यात्री अपनी यात्रा योजना के अनुसार आवश्यक सावधानी और रूट की पुष्टि करके ही सफर करें।















