धनबाद, 03 दिसंबर 2025:भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के विकास अधिकारियों के संगठन नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स ऑफ इंडिया (NFIFWI) ने शुक्रवार को अपने संस्थापक स्व. श्रीधर वासुदेव बल्कि की 101वीं जयंती पर सराहनीय सेवा कार्य किया। संगठन के सदस्यों ने सबलपुर सहयोगी नगर स्थित ओल्ड ऐज होम में आश्रित वृद्धजनों के बीच रोजमर्रा के उपयोग की सामग्री एवं राशन का वितरण किया।
इस सेवा कार्यक्रम में एलआईसी की शाखा 4, शाखा 3 और गोविंदपुर शाखा के विकास अधिकारी शामिल हुए। मौके परकॉ. दीपक कुमार सिंह,कॉ. रविशंकर शर्मा,कॉ. राजेश कुमार शर्मा,कॉ. शैलेंद्र कुमार,कॉ. कुमार गुलशन,कॉ. विकास सिंह,कॉ. शशिकांत,कॉ. अभीषेक सिंह,कॉ. राहुल रंजन,कॉ. शैलेन्द्र कुमार मिश्रासमेत कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विकास अधिकारियों ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा करना समाज की नैतिक जिम्मेदारी है और संगठन हर वर्ष समाजिक दायित्व निभाते हुए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है।कार्यक्रम के अंत में ओल्ड ऐज होम के संचालक और लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम के अध्यक्ष मो. नौसाद गद्दी व कोषाध्यक्ष ओमकार मिश्रा ने NFIFWI के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और इस पुनीत कार्य की सराहना की।
कार्यक्रम के माध्यम से वृद्धजनों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली, वहीं संगठन की यह पहल समाज में संवेदनशीलता और सेवा की मिसाल बनी।
















