धनबाद में युवाओं की सूझ-बूझ से बचाई गई गाय की जान — 30 फीट गहरे कुएं से 3 घंटे की मशक्कत के बाद सफल रेस्क्यू

editor
1 Min Read

📍धनबाद | प्रोफेसर कॉलोनी | 03 नवंबर 2025 | #VandeBharatNewsधनबाद के प्रोफेसर कॉलोनी, गली नंबर 6 स्थित विवाह मंडप भवन के पीछे रविवार शाम लगभग 5 बजे एक गाय 30 फीट गहरे कुएं में गिर गई। कुएं में पानी भरा होने और अंदर झाड़ी-पेड़ उग जाने के कारण बचाव कार्य बेहद कठिन था।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय युवकों ने अपनी सूझ-बूझ और साहस से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात 8 बजे जेसीबी मशीन की मदद से गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

रेस्क्यू अभियान में सुजीत दास, राणा प्रताप, प्रभाकर, शमशाद, बिट्टू, दीपक, टुनटुन और सोमू समेत कई युवाओं ने अहम भूमिका निभाई। प्रभाकर ने मौके पर जेसीबी मशीन और लाइट की व्यवस्था कर बचाव अभियान को सफल बनाने में मदद की।

स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनकी तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता के कारण एक निर्दोष पशु की जान बच पाई।🐄 #DhanbadNews #AnimalRescue #LocalHeroes #ProfessorColony #Jharkhand #VandeBharatNews

Leave a Comment