Thursday, March 13, 2025
Thursday, March 13, 2025
Homeस्पोर्ट्सIND vs ENG: सूर्यकुमार यादव वो करेंगे जो आज तक नहीं हुआ,...

IND vs ENG: सूर्यकुमार यादव वो करेंगे जो आज तक नहीं हुआ, T20I में पहली बार होगा बड़ा करिश्मा – India TV Hindi


Image Source : GETTY
सूर्यकुमार यादव

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की T20I सीरीज का आगाज करेगी। पहला मैच कोलकाता में खेला जाएगा। तीन साल बाद कोलकाता के ईडन गार्डन में T20I मैच खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया चेन्नई, राजकोट और पुणे में मैच खेलेगी। सीरीज का आखिरी और 5वां मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया मेहमान इंग्लैंड की चुनौती का सामना करेगी। इस दौरान सूर्यकुमार यादव के पास बड़ा कीर्तिमान रचने का शानदार मौका होगा।

दरअसल, सूर्यकुमार यादव T20I में डेब्यू के बाद से ही शानदार फॉर्म में हैं। मार्च 2021 में डेब्यू करने के बाद से सूर्या लगभग 4 सालों में भारत के लिए 78 T20I मैच खेल चुके हैं, जिसमें 2570 रन दर्ज हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 21 अर्धशतक आ चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की T20I सीरीज में सूर्या के पास ऐसा कारनामा करने का शानदार मौका होगा जो आज तक कोई नहीं कर सका है।

दुनिया का पहला बल्लेबाज बनने का मौका

सूर्या के पास T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 150 छक्के पूरे करने का मौका है। इसके लिए उन्हें सिर्फ 5 छक्के की दरकार है। अगर वह इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा करने में सफल होते हैं तो वह भारत के लिए T20I में रोहित शर्मा के बाद 150 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। सूर्या ने भारत के लिए T20I में अभी तक कुल 145 छक्के लगाए हैं। रोहित भारत के लिए T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम पर T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 205 छक्के दर्ज हैं।

T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  • रोहित शर्मा- 205
  • मार्टिन गुप्टिल- 173
  • मुहम्मद वसीम- 158
  • निकोलस पूरन- 149
  • जोस बटलर- 146 
  • सूर्यकुमार यादव- 145

यही नहीं, सूर्या अगर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में कुल 13 छक्के जड़ देते हैं तो वह T20I क्रिकेट के इतिहास में 150 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले गैर-ओपनर बल्लेबाज बन जाएंगे। T20I क्रिकेट में अब तक कोई भी गैर-ओपनर बल्लेबाज 150 छक्के के आंकड़े को नहीं छू सका है। सूर्या के पास इस मुकाम को हासिल करने का शानदार मौका है। बता दें, सूर्या ने अपने T20I क्रिकेट करियर में कुल 145 छक्के लगाए हैं, जिसमें से 8 छक्के बतौर ओपनर उनके बल्ले से निकले हैं। 

T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले गैर-ओपनर बल्लेबाज

  • 149 – निकोलस पूरन
  • 137 – सूर्यकुमार यादव*
  • 129 – डेविड मिलर
  • 123 – ग्लेन मैक्सवेल
  • 120 – इयोन मोर्गन

यह भी पढ़ें:

पूर्व भारतीय कप्तान ने विराट कोहली को बताया सबसे महान खिलाड़ी, खराब फॉर्म पर दिया बड़ा बयान

IND vs ENG: कब, कहां और कैसे देख पाएंगे भारत बनाम इंग्लैंड पहला T20I मुकाबला, यहां जानिए सबकुछ

Latest Cricket News





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular