बढ़ती ठंड में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण, वार्ड नंबर 31 में समाजसेवियों की पहल।

editor
1 Min Read

धनबाद में लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए समाजसेवियों द्वारा जरूरतमंदों की मदद का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में आज वार्ड नंबर 31 में छात्र नेता एवं समाजसेवी सपन कश्यप के नेतृत्व में जरूरतमंद लोगों के बीच करीब 50 कंबलों का वितरण किया गया। कंबल पाकर ठंड से जूझ रहे लोगों के चेहरे पर राहत की मुस्कान देखने को मिली।

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान सपन कश्यप ने कहा कि ठंड लगातार बढ़ रही है और ऐसे में गरीब व असहाय लोगों की मदद करना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि आगे भी ठंड को देखते हुए यह सेवा कार्य लगातार जारी रहेगा, ताकि कोई भी जरूरतमंद ठंड से परेशान न रहे।

वहीं कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेता सतीश रजक ने कहा कि बीते कुछ दिनों से ठंड में काफी इजाफा हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए आज कंबल वितरण का आयोजन किया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में भी जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण का कार्य जारी रहेगा।

इस मौके पर रामचंद्र कश्यप, जय कश्यप, राजू कश्यप, भास्कर झा, धर्मेंद्र गुप्ता, गोलू सहित कई लोग मौजूद रहे और इस सामाजिक कार्य में सहयोग किया।

Leave a Comment