धनबाद रेल मंडल में “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” पर सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा का आयोजन, DRM ने दिलाई ईमानदारी की शपथ

editor
2 Min Read

धनबाद, 29 अक्टूबर 2025 | वंदे भारत न्यूज़“सतर्कता जागरूकता सप्ताह” (27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025) के अवसर पर आज धनबाद रेल मंडल में सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्री अखिलेश मिश्र ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा बनाए रखने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान DRM श्री मिश्र ने कहा कि —> “भ्रष्टाचार देश की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है। इसके उन्मूलन के लिए हम सबको मिलकर कार्य करना होगा। हमें अपने आचरण से एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए ताकि कार्य संस्कृति में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व बढ़े।”उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे कर्मियों को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सत्यनिष्ठा, नीति-संहिता और भ्रष्टाचार विरोधी ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।

इस अवसर पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिकता को अपनाने का संकल्प लिया।रेल प्रशासन द्वारा बताया गया कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत धनबाद मंडल में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें जागरूकता रैली, संगोष्ठी, निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर अभियान और कर्मचारियों के बीच संवाद सत्र शामिल हैं।📍#Dhanbad #VigilanceAwarenessWeek #IndianRailways #IntegrityPledge #AntiCorruption #VandeBharatNews #JharkhandNews

Leave a Comment