Thursday, March 13, 2025
Thursday, March 13, 2025
HomeबिजनेसIPL के वैल्यूएशन में 10.6% की गिरावट: 92.5 हजार करोड़ से...

IPL के वैल्यूएशन में 10.6% की गिरावट: 92.5 हजार करोड़ से गिरकर 82.7 हजार करोड़ हुई वैल्यू, विमेंस लीग में सुधार


7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पिछले चार साल में पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के वैल्यूएशन में गिरावट दर्ज की गई है। लीग की वैल्यू एक साल में 10.6% गिरी है। 2023 में IPL की कुल वैल्यू 92.5 हजार करोड़ रुपए थी। 2024 में यह 82.7 हजार करोड़ रुपए रह गई है। फ्रेंचाइजी की वैल्यूएशन रैंकिंग में मुंबई इंडियंस टॉप पर है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरा स्थान मिला है। यह जानकारी वैल्यूएशन सर्विस प्रोवाइडर फर्म डी एंड पी एडवाइजरी की स्टडी से सामने आई है।

स्टडी के मुताबिक विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की वैल्यू बढ़ी है। इसमें एक साल में 8% का इजाफा हुआ है। 2023 में WPL की वैल्यू 1250 करोड़ रुपए थी। अब यह 1350 करोड़ रुपए हो गई है।

ब्रॉडकास्टिंग में मोनोपॉली बढ़ने का असर
स्टडी के अनुसार, पिछले कुछ साल में भारत में क्रिकेट ब्रॉडकास्टिंग में मोनोपॉली बढ़ने के कारण IPL की वैल्यू गिरी है। मोनोपॉली का मतलब एक कंपनी का बढ़ता दबदबा होता है। रिलायंस और डिज्नी स्टार के मर्जर ने लीग के ब्रॉडकास्ट राइट्स के लिए प्रतिस्पर्धा कम कर दी है।

पहले इन दोनों कंपनियों के बीच IPL के राइट्स खरीदने के लिए होड़ होती थी। सोनी स्पोर्ट्स भी होड़ में रहती थी। अब सोनी और जी के मर्जर में रुकावट आने और डिज्नी हॉटस्टार के मर्जर से इस मामले में प्रतिस्पर्धा बहुत कम हो गई है।

अब मीडिया राइट्स में ज्यादा इजाफे की उम्मीद कम
स्टडी के अनुसार, वैल्यूएशन में गिरावट का सबसे बड़ा कारण भारत में बदलता ब्रॉडकास्ट सिनैरियो है, जो डिज्नी स्टार-जियोसिनेमा के मर्जर के बाद मोनोपॉली की ओर बढ़ रहा है। जब 2022 में IPL ब्रॉडकास्टिंग राइट्स की बोली लगाई गई थी, तब डिज्नी स्टार और जियोसिनेमा के बीच कड़ी टक्कर मिली थी। इसमें जियो सिनेमा से BCCI ने 5 साल की डील के लिए 48,390 करोड़ रुपए कमाए थे।

डी एंड पी एडवाइजरी की रिपोर्ट का दावा है कि इन दोनों फर्म्स के मर्जर के बाद IPL को अगले ब्रॉडकास्ट साइकल में कम कॉम्पिटिटर्स और बिडर्स का सामना करना पड़ सकता है। इस तरह कम होता कॉम्पिटिशन एरिया बोली को दबा सकता है, जिसने मीडिया राइट्स को ऐतिहासिक रूप से बढ़ाया है।

IPL के टेलीविजन राइट्स स्टार के पार और डिजिटल राइट्स जियो सिनेमा के पास हैं।

IPL के टेलीविजन राइट्स स्टार के पार और डिजिटल राइट्स जियो सिनेमा के पास हैं।

सोनी-जी का मर्जर ना होने से नुकसान
रिपोर्ट में कहा गया है कि सोनी-जी के असफल मर्जर ने बाजार के डायनामिक्स को इस हद तक बदल दिया है कि दोनों संस्थाओं को डिज्नी स्टार और जियो सिनेमा को चुनौती देने में संघर्ष करना पड़ेगा। मर्जर हाने की स्थिति में सोनी और जी भविष्य में IPL ब्रॉडकास्टिंग राइट्स के लिए बोली लगाने में अधिक मजबूत स्थिति में होती। साथ ही राइट्स हासिल करने के लिए डिज्नी और जियो को कड़ी टक्कर देती।

क्यों बढ़ा WPL का वैल्यूएशन?
स्पॉन्सर्स के बढ़ते भरोसे की वजह से WPL पिछले 2 साल में अच्छा प्रोगरेस कर रही है। प्रमुख ब्रांड्स ने IPL जैसे ही विमेंस क्रिकेट के उभरते ब्रांड के साथ में रुचि दिखाई है। रिपोर्ट में कहा गया कि लीग के मैचों में दर्शकों की हिस्सेदारी 50% बढ़ी है, जो WPL की लोकप्रियता को दर्शाता है। इससे ग्लोबल ब्रांड्स में इसकी अपील को बढ़ाती है।

WPL के शुरुआती दो सीजन के बाद ही दर्शकों में लीग को लेकर उत्साह बढ़ा है।

WPL के शुरुआती दो सीजन के बाद ही दर्शकों में लीग को लेकर उत्साह बढ़ा है।

MI फ्रेंचाइजी ब्रांडिंग रैंकिंग में टॉप पर
इस स्टडी में ​​फ्रेंचाइजी ब्रांडिंग रैंकिंग की जानकारी भी दी गई। इसमें मुंबई इंडियंस की टीम एक बार फिर से पहले स्थान पर बरकरार है। वहीं धोनी फैक्टर की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे स्थान पर है, जबकि शाहरुख खान के प्रभाव की वजह से कोलकाता नाइट राइडर्स तीसरे स्थान पर है, और विराट कोहली की वजह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चौथे स्थान पर है।

IPL में MI और CSK ने सबसे ज्यादा 5-5 बार खिताब जीता है।

IPL में MI और CSK ने सबसे ज्यादा 5-5 बार खिताब जीता है।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular