Iran Israel War Impact LIVE Updates; India Pakistan | PM Narendra Modi

40 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • Iran Israel War Impact LIVE Updates; India Pakistan | PM Narendra Modi Kashmir Curfew

नई दिल्ली13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इजराइल-ईरान जंग के कारण बीते दो दिन में भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। आज भी दिल्ली एयरपोर्ट् पर 87 फ्लाइट कैंसिल रहीं। दिल्ली, मुंबई, कोच्चि, बेंगलुरु, चेन्नई, जयपुर, अहमदाबाद जैसे इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स पर हजारों यात्री फंसे हुए हैं।

मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात को देखते हुए और अबू धाबी के BAPS हिंदू मंदिर को 9 मार्च तक विजिटर्स के लिए बंद किया गया है। इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इजराइल-ईरान जंग पर प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में के हालात चिंताजनक हैं। भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी देशों के साथ मिलकर काम करेगा। हम बातचीत से समस्या का समाधान निकालने के पक्ष में हैं। मोदी ने आज दिल्ली में हैदराबाद हाउस में कनाडा के पीएम मार्क कार्नी से मुलाकात के बाद यह बात कही।

इधर, जम्मू-कश्मीर में लगातार दूसरे दिन ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर विरोध प्रदर्शन हुए। श्रीनगर के बेमिना इलाके में सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस भी छोड़ी। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। शोपियां, बारामूला, बांदीपोरा में लोगों ने बाजार बंद रखा।

श्रीनगर के बेमिना इलाके में सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।

श्रीनगर के बेमिना इलाके में सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।

PoK में हिंसक प्रदर्शन विरोध

भारत के अलावा पाकिस्तान में भी खामेनेई की मौत के विरोध में हंगामा जारी है। आज सुबह पाकिस्तान के कब्जे वाला जम्मू-कश्मीर (PoK) में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है। गिलगित-बाल्टिस्तान में प्रदर्शनकारियों ने यूनाइटेड नेशंस के ऑफिस में आग लगाई है, जिसमें गिलगित में यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम (UNDP) का ऑफिस भी शामिल है।

वहीं, स्कर्दू में एसपी ऑफिस और कई सरकारी इमारतों में भी आग लगाई गई। प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की वजह से 7 प्रदर्शनकारी मारे गए, 12 से ज्यादा घायल हैं। यहां पर अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित की गई है। गिलगित और स्कर्दू में सिक्योरिटी हाईअलर्ट पर है।

रविवार को पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में खामेनेई की मौत के विरोध में हंगामा हुआ था। घुसपैठ करने वाले प्रदर्शनकारियों पर दूतावास के अंदर से गोलियां चलाई गई थीं। अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। 10 से ज्यादा घायल हैं। हंगामा इमामिया छात्र संगठन ने किया था।

देश-दुनिया में प्रदर्शन की 5 तस्वीरें…

तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर में खामेनेई की मौत के बाद इजराइल-अमेरिका के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए।

तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर में खामेनेई की मौत के बाद इजराइल-अमेरिका के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए।

नई दिल्ली में अंजुमन-ए-हैदरी के सदस्यों ने दरगाह शाहे मर्दा जोर बाग में खामेनेई की मौत के बाद कैंडल मार्च निकाला और अमेरिका-इजरायल का पुतला जलाया।

नई दिल्ली में अंजुमन-ए-हैदरी के सदस्यों ने दरगाह शाहे मर्दा जोर बाग में खामेनेई की मौत के बाद कैंडल मार्च निकाला और अमेरिका-इजरायल का पुतला जलाया।

पाकिस्तान के पेशावर में खामेनेई की हत्या की निंदा करने के लिए एक रैली के दौरान शिया मुसलमानों ने अमेरिका के खिलाफ नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

पाकिस्तान के पेशावर में खामेनेई की हत्या की निंदा करने के लिए एक रैली के दौरान शिया मुसलमानों ने अमेरिका के खिलाफ नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

पाकिस्तान के लाहौर में अमेरिकी दूतावास के गेट पर प्रदर्शनकारियों ने पत्थर फेंके। यहां हुए हमलों में 10 लोगों की मौत हुई है।

पाकिस्तान के लाहौर में अमेरिकी दूतावास के गेट पर प्रदर्शनकारियों ने पत्थर फेंके। यहां हुए हमलों में 10 लोगों की मौत हुई है।

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में रैली के दौरान US एम्बेसी तक रैली निकाल रहे शिया मुसलमानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस अधिकारी आंसू गैस के गोले दागे।

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में रैली के दौरान US एम्बेसी तक रैली निकाल रहे शिया मुसलमानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस अधिकारी आंसू गैस के गोले दागे।

ईरान में 10 हजार भारतीय

ईरान में करीब 10 हजार भारतीय नागरिक रहते हैं, पढ़ते और काम करते हैं। जबकि 40,000 से ज्यादा इजराइल में रहते हैं। गल्फ और वेस्ट एशिया में करीब 90 लाख भारतीय हैं।

भारत में रविवार को 350+ फ्लाइट कैंसिल

मिडिल-ईस्ट के बंद एयरस्पेस के चलते 1 मार्च को भारतीय घरेलू एयरलाइंस की 350 उड़ानें रद्द की गईं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी फ्लाइट की स्थिति लगातार ट्रेक करते रहें।

मिडिल ईस्ट देशों में भारतीय दूतावासों ने जारी की एडवाइजरी

कुवैत में भारतीय एम्बेसडर, एम्बेसडर परमिता त्रिपाठी ने कुवैत में भारतीय समुदाय के लगभग 100 जाने-माने सदस्यों और भारतीय एसोसिएशन के प्रमुखों के साथ एक वर्चुअल बातचीत की।

इनमें कुवैत, ऑस्ट्रिया, ओमान, लेबनान के भारतीय दूतावासों ने वहां फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।

राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन के बाद सुरक्षा कड़ी

ईरान के सुप्रीम लीडर, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक जताने के लिए हुए विरोध प्रदर्शनों और सभाओं के बाद नेशनल कैपिटल के कई हिस्सों में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।

सावधानी के तौर पर सेंसिटिव इलाकों, खासकर डिप्लोमैटिक मिशनों और शिया आबादी वाले इलाकों में और पुलिस तैनात की गई है।

ईरान-इजराइल जंग और विश्व पर इसके असर की पल-पल की जानकारी के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

लाइव अपडेट्स

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अबू धाबी में 9 मार्च तक BAPS मंदिर बंद

अबू धाबी के BAPS हिंदू मंदिर ने नेशनल सिक्योरिटी एडवाइज़री को देखते हुए इसे एहतियात के तौर पर सोमवार, 9 मार्च तक विजिटर्स के लिए बंद रखने का फैसला किया है। मंदिर प्रशासन द्वारा जारी बयान के अनुसार, इस अवधि के दौरान मंदिर के अंदर शांति और सबकी भलाई के लिए विशेष प्रार्थनाएं जारी रहेंगी। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान में मेडिकल की छात्रा ने सरकार से लगाई गुहार

ईरान की इस्फहान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज की छात्रा फातिमा ने 25-30 अन्य छात्रों की ओर से सरकार से सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है। तनावपूर्ण हालातों के बीच छात्र डरे हुए हैं और उन्होंने मांग की है कि स्थिति सुधरने तक उन्हें किसी सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए या वापस भारत भेज दिया जाए।

40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में प्रदर्शन, पुलिस ने आसूं गैस छोड़ी

जम्मू-कश्मीर के बडगाम से श्रीनगर की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झड़प हुई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एयरलाइन्स ने फुल रिफंड की घोषणा की

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण कई एयरलाइनों ने मध्य पूर्व की उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी हैं। यात्रियों को रिफंड और बिना शुल्क टिकट बदलने की सुविधा दी गई है।

IndiGo ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का निलंबन बढ़ाया गया है। 28 फरवरी 2026 तक बुकिंग कराने वाले यात्री 7 मार्च 2026 तक की यात्रा के लिए बिना अतिरिक्त शुल्क तारीख बदल सकते हैं या क्रेडिट शेल ले सकते हैं।

Akasa Air ने 3 मार्च 2026 को जॉर्डन, दोहा, जेद्दा, कुवैत और रियाद की सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। 7 मार्च तक की बुकिंग पर पूरा रिफंड या मुफ्त री-शेड्यूल की सुविधा है।

Qatar Airways ने कतर का एयरस्पेस बंद होने के कारण अपनी उड़ानें फिलहाल रोक दी हैं। एयरस्पेस खुलने के बाद ही सेवाएं शुरू होंगी।

Emirates ने 3 मार्च दोपहर 3 बजे (यूएई समय) तक दुबई से आने-जाने वाली उड़ानें निलंबित कर दी हैं। 5 मार्च तक की बुकिंग वाले यात्री 20 मार्च तक नई तारीख चुन सकते हैं या पूरा रिफंड ले सकते हैं।

एयरलाइनों ने यात्रियों से एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जांचने की अपील की है। उनका कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है।

10:02 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

चीन बोला- ईरान पर हमला क्षेत्रीय स्थिरता के लिए गंभीर संकेत

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच चीन ने गहरी चिंता व्यक्त की है। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए सैन्य हमलों का असर अब आसपास के देशों पर भी पड़ रहा है, जो क्षेत्रीय स्थिरता के लिए गंभीर संकेत है।

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि खाड़ी देशों की संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता का पूरा सम्मान किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि किसी भी देश की सीमाओं और सुरक्षा से समझौता नहीं होना चाहिए और सभी पक्षों को संयम बरतना चाहिए।

माओ निंग ने उन खबरों को भी खारिज किया जिनमें कहा गया था कि ईरान चीन से सीएम-302 सुपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल खरीदने के करीब है। उन्होंने इन रिपोर्टों को गलत और भ्रामक बताया तथा कहा कि चीन एक जिम्मेदार देश है और अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का पालन करता है।

चीन ने अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी कदम उठाए हैं। प्रवक्ता के अनुसार, 2 मार्च तक 3 हजार से अधिक चीनी नागरिकों को ईरान से सुरक्षित निकाला जा चुका है। ईरान से सटे देशों में स्थित चीनी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों ने सीमा चौकियों पर विशेष दल तैनात किए हैं, जो बाहर निकल रहे नागरिकों की सहायता कर रहे हैं।

चीन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि हालात को और बिगड़ने से रोकने के लिए सभी पक्ष तनाव कम करने की दिशा में काम करें, क्योंकि संघर्ष लंबा खिंचने पर पूरे क्षेत्र में व्यापक अस्थिरता पैदा हो सकती है।

09:52 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

प्रह्लाद जोशी बोले- सरकार विदेश में मौजूद भारतीयों के संपर्क में

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच केंद्र सरकार ने खाड़ी क्षेत्र में फंसे भारतीयों को वापस लाने की तैयारी शुरू कर दी है।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा- सरकार पूरी तरह तैयार है और विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों से लगातार संपर्क में है, ताकि प्रभावित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। संबंधित दूतावासों के सीनियर अधिकारियों के साथ बैठकें कर सुरक्षित वापसी की प्रक्रिया पर चर्चा की गई है।

जोशी ने कहा कि जब भी दुनिया में कहीं भी भारतीय संकट में फंसे, केंद्र सरकार ने उन्हें सुरक्षित वापस लाने का काम किया है। उन्होंने यूक्रेन से भारतीयों की वापसी का उदाहरण देते हुए भरोसा दिलाया कि जहां भी भारतीय होंगे, उनकी सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है।

09:46 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी बोले- मुश्किल वक्त में भारत UAE के साथ

पीएम आवास पर हुई कैबिनेट बैठक में मौजूद पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सीडीएस अनिल चौहान, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य लोग।

पीएम आवास पर हुई कैबिनेट बैठक में मौजूद पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सीडीएस अनिल चौहान, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य लोग।

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच लगातार दो दिन से जंग और मिडिल ईस्ट के देशों में फंसे भारतीयों और भारत में सुरक्षा को लेकर 1 मार्च की रात करीब 9.30 बजे पीएम मोदी के आवास पर सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें शाह, राजनाथ, CDS चौहान, वित्तमंत्री भी शामिल रहीं।

मीटिंग में वेस्ट एशिया में रहने वाले भारतीयों और वहां फंसे लोगों की सुरक्षा, हालात बिगड़ने पर उससे कैसे निपटा जाए, इस पर चर्चा हुई। फिलहाल वेस्ट एशिया का एयरस्पेस लगभग बंद है। पीएम ने X पोस्ट में बताया कि उन्होंने UAE प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की।

पीएम ने बताया था कि भारत ने UAE पर हुए हमलों की निंदा की है। भारत इस मुश्किल समय में उनके साथ है। वहां रहने वाले भारतीयों का ध्यान रखने के लिए UAE का धन्यवाद है। हम तनाव कम करने, शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करते हैं।

पीएम ने यह भी बताया कि इजराइल के घटनाक्रमों पर भारत ने चिंता जताई है। भारत ने नागरिकों की सुरक्षा पर जोर दिया है। यही सबसे बड़ी प्राथमिकता है। भारत दुश्मनी को जल्द खत्म करने की जरूरत पर फिर से जोर देता है।

09:12 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में 87 इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर अब दिल्ली एयरपोर्ट पर भी साफ दिख रहा है। सोमवार को IGI एयरपोर्ट पर 87 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द की गई हैं।

अधिकारियों के मुताबिक इनमें 37 उड़ानें रवाना होने वाली (डिपार्चर) और 50 उड़ानें आने वाली (अराइवल) थीं। क्षेत्र में बढ़ते तनाव और कई देशों के एयरस्पेस बंद होने के कारण लगातार तीसरे दिन एयरलाइन संचालन प्रभावित रहा है। पिछले दो दिनों में भारतीय एयरलाइनों ने कुल 760 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट का संचालन करने वाली DIAL ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि पश्चिम एशिया में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के कारण पश्चिम दिशा की कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी या टाइम-टेबल में बदलाव किया जा रहा है।

आईजीआई एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है, जहां रोजाना 1,300 से ज्यादा उड़ानों की आवाजाही होती है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फ्लाइट का स्टेटस पहले से जांच लें और संबंधित एयरलाइन से संपर्क में रहें।

08:57 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अकासा एयर की फ्लाइट्स 3 मार्च तक सस्पेंड

अकासा एयर ने X पोस्ट में लिखा – मिडिल ईस्ट में चल रहे हालात की वजह से, अबू धाबी, दोहा, जेद्दा, कुवैत और रियाद आने-जाने वाली अकासा एयर की सभी फ्लाइट्स 3 मार्च के लिए सस्पेंड कर दी गई हैं। 7 मार्च तक इन शहरों के लिए की गई सभी बुकिंग के लिए, यात्री बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के पूरा रिफंड ले सकते हैं या अपनी यात्रा रीशेड्यूल कर सकते हैं।

08:55 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के विदेश मंत्रालय ने UN को लेटर लिखा

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने यूनाइटेड नेशंस के सेक्रेटरी-जनरल और सिक्योरिटी काउंसिल के प्रेसिडेंट को लेटर लिखा है। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।

08:38 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

पुराने लखनऊ में आज प्रमुख बाजार बंद

पुराने लखनऊ में ईरानी नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर तीन दिनों का शोक मनाया गया। आज क्षेत्र के सभी प्रमुख बाजार पूरी तरह बंद रहे।

08:31 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

भारतीय टूरिस्ट- कल पूरे दिन होटल में ही रुके

दुबई में फंसे भारतीय टूरिस्ट ने बताया कि उन्हें रात में यूएई सरकार की ओर से दो इमरजेंसी अलर्ट मिले और धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं। सुरक्षा कारणों से वे कल पूरे दिन होटल में ही रुके रहे। अब वे अबू धाबी के लिए रवाना हो रहे हैं। इलाके में तनाव के बीच पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरती जा रही है।

08:24 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान हमले को कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने ‘दादागिरी’ कहा

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले को कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने ‘दादागिरी’ करार दिया है। अनवर ने कहा कि यह एक गलत परंपरा शुरू हो गई है, जिसमें बात न मानने पर खत्म करने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि इस तरह के हालातों में अब यूनाइटेड नेशंस जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच बेमतलब साबित हो रहे हैं।

08:17 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली-मिडिल ईस्ट 87 इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, कुल 760 विदेशी उड़ानें रद्द

मिडिल ईस्ट संकट के चलते सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर 87 इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं। इनमें 37 जाने और 50 आने वाली फ्लाइट्स शामिल हैं। पिछले दो दिनों में भारतीय एयरलाइंस की कुल 760 विदेशी उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। दिल्ली एयरपोर्ट ने पैसेंजर्स को जानकारी दी है कि पश्चिमी देशों की ओर जाने वाली फ्लाइट्स के शेड्यूल में लगातार बदलाव हो रहे हैं।

08:07 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

पूर्व डिप्लोमैट दिलीप सिन्हा बोले-मिडिल ईस्ट संकट से भारत को ट्रिपल खतरा

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को देखते हुए पूर्व डिप्लोमैट दिलीप सिन्हा का कहना है कि इसका भारत पर तीन स्तरों पर बड़ा असर पड़ेगा। उनके मुताबिक, वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसके अलावा, मिडिल ईस्ट भारत के लिए एक बड़ा एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन है। इससे व्यापार में रुकावट आने से देश की अर्थव्यवस्था और निर्यात पर सीधा असर पड़ सकता है।

07:56 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अधिकारी बोले- भुवनेश्वर एयरपोर्ट से मिडिल ईस्ट के लिए डेली फ्लाइट नहीं

ओडिशा में भुवनेश्वर एयरपोर्ट के डायरेक्टर प्रसन्ना प्रधान ने कहा- यहां से मिडिल ईस्ट के लिए कोई डेली फ्लाइट नहीं है, सिर्फ दुबई कनेक्टेड है, जिसमें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को फ्लाइट्स हैं। आखिरी फ्लाइट शुक्रवार को ऑपरेट हुई थी। शनिवार के बाद मस्कट, दुबई और अबू धाबी के एयरस्पेस की दिक्कतों की वजह से वेस्ट से आने-जाने वाली फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर पर शुरू में कोई असर नहीं पड़ा था, लेकिन आज की इंडिगो फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है। ये जानकारी पैसेंजर्स को पहले ही दे दी गई थी। हमें किसी भी पैसेंजर के फंसे होने की उम्मीद नहीं है।

07:49 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- भारत हमेशा शांति के पक्ष में

पीएम मोदी ने कहा- विश्व में चल रहें अनेक तनावों को लेकर भारत की सोच स्पष्ट रही हैं। भारत हमेशा शांति और स्थिरता बनाने का आवाहन करेगा। जब दो लोकतंत्र साथ खड़े होते है तो शांति की आवाज और मजबूत हो जाती हैं। पश्चिमी एशिया की वर्तमान स्थिति हमारे लिए गहरी चिंता का विषय हैं। भारत डायलॉग और डिप्लोमेसी के जरिए सभी विवादों के समाधान का समर्थन करता है। इस क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए हम सभी देशों के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।

07:30 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक के बेंगलुरु एयरपोर्ट पर यात्री फंसे

मिडिल ईस्ट के हालातों की वजह से बेंगलुरु एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बाधित होने से पैसेंजर्स फंसे हुए हैं। एयरस्पेस में आई रुकावटों के कारण कई फ्लाइट्स को कैंसिल या री-शेड्यूल करना पड़ा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी स्थिति पर नजर रख रही है और सुरक्षा क्लीयरेंस मिलने के बाद ही उड़ानों का संचालन सामान्य हो सकेगा।

07:15 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में बाजार बंद, शिया इलाकों में सुरक्षाबल तैनात

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में बांदीपोरा में आज स्थानीय लोगों ने बाजार बंद का ऐलान किया। यहां के सुंबल में शिया बहुल इलाकों में सुरक्षाबल की तैनाती है। हालांकि बंद के बीच सड़कों पर प्राइवेट गाड़ियां सामान्य रूप से चल रही हैं। प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है कि शांति बनी रहे।

06:57 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

रिजिजू बोले- सरकार भारतीयों की सुरक्षा के लिए तेजी से काम कर रही

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- इजराइल-ईरान संघर्ष के बीच फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार तेजी से काम कर रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार ऐसी परिस्थितियों में तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाती है। पहले की सरकारें इस तरह की व्यापक सहायता नहीं दे पाती थीं, जबकि अब विदेश मंत्रलाय अपने विदेश स्थित मिशनों के जरिए समन्वित तरीके से काम कर रहा है।

06:48 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में खामेनेई की मौते के विरोध में लगातार दूसरे दिन हत्या के विरोध में शिया समुदाय प्रदर्शन कर रहा है। बेमिना इलाके में सुरक्षाबलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।

06:11 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र: पुणे में कोंधवा में खामेनेई के पोस्टर लगे

महाराष्ट्र में पुणे के कोंधवा में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के विरोध में शिया समुदाय के लोगों ने खामेनेई की तस्वीर वाले पोस्टर लगाए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

06:05 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में खामेनेई की मौत के विरोध में बाजार बंद

जम्मू-कश्मीर के किस्तवाड़ के शोपियां में लोगों ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के विरोध में दुकानों को बंद रखा है। यहां पर सुरक्षाबल की भी तैनाती की गई है।

05:42 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

पीओके में हिंसक प्रदर्शन, अस्पताल में इमरजेंसी घोषित

पीओके के गिलगित-बाल्टिस्तान में ईरान के सुप्रीम लीडर खेमेनेई के विरोध में प्रदर्शन जारी हैं। प्रदर्शनकारियों ने यूनाइटेड नेशंस के लोकल ऑफिस में आग लगाई है, जिसमें गिलगित में यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम का ऑफिस भी शामिल है। स्कार्दू में SP ऑफिस और कई सरकारी इमारतों में भी आग लगा दी गई। प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की वजह से सात प्रदर्शनकारी मारे गए और एक दर्जन से ज्यादा घायल हुए हैं। अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। गिलगित और स्कार्दू में सिक्योरिटी को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

05:26 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

मिडिल ईस्ट जाने वाली फ्लाइट्स कैंसिल, दिल्ली में फंसे पैसेंजर

ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिसके चलते पैसेंजर फंसे हुए हैं। पैसेंजर्स का कहना है कि मिडिल ईस्ट जाने वाली कई फ्लाइट्स कैंसिल हो रही हैं। रमजान के दौरान मक्का और मदीना की यात्रा करना मुश्किल हो गया है। एक पैसेंजर ने कहा कि मैं ट्रैवल इंडस्ट्री में काम करता हूं। मुंबई से एयर इंडिया की एक फ्लाइट, जिसमें मेरे कुछ क्लाइंट्स को यात्रा करनी थी, कैंसिल हो गई है। हमें फ्लाइट के रीशिड्यूल करने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। यहां के लोग रमजान के दौरान मक्का और मदीना में इबादत करने जाते हैं।

05:11 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

संजय राउत बोले- मोदी ईरान-इजराइल जंग रुकवाएं

राउत ने कहा- अगर प्रेसिडेंट ट्रंप भारत और पाकिस्तान के बीच जंग रोक सकते हैं, तो मोदी जी, इतने बड़े लीडर और ‘विश्वगुरु’ होने के नाते, ईरान और इजराइल के बीच जंग रोक दें। उन्हें पहले जैसा वर्ल्ड लीडर नहीं माना जा रहा है, इसलिए उन्हें आगे बढ़कर अपने दोस्तों से कहना चाहिए कि बस बहुत हो गया और जंग रुकनी चाहिए।

04:56 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में ईरान कल्चर हाउस के बाहर खामेनेई का पोस्टर लगा

दिल्ली में ईरान कल्चर हाउस के बाहर खामेनेई का पोस्टर लगा है।

04:54 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली एयरपोर्ट पर फंसे यात्री बोले- बहुत परेशानी हो रही है

04:31 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका-इजराइल ने हमले के लिए दिन का वक्त ही क्यों चुना?

इसके पीछे मुख्य रूप से दो कारण थे।

पहला- सरप्राइज एलिमेंट (चौंकाने वाला तत्व)- ईरान का पूरा एयर डिफेंस सिस्टम इस धारणा पर टिका था कि इजराइल हमेशा की तरह रात के अंधेरे में हमला करेगा। दिन में हमले की उम्मीद ही नहीं की थी।

दूसरा- खुफिया जानकारी के अनुसार 28 फरवरी की सुबह 8:15 बजे खामेनेई और सभी सीनियर मिलिट्री कमांडर बैठक करेंगे। इस ‘अनोखे अवसर’ को न गंवाने के लिए दिन के उजाले में ही स्ट्राइक की गई।

04:30 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इस महा-ऑपरेशन के लिए खुफिया एजेंसियों ने क्या तैयारी की थी?

यह हमला महीनों की प्लानिंग का नतीजा था। सीआईए और इजराइली एजेंसियों ने हजारों घंटों की जासूसी और सिग्नल इंटरसेप्ट किए। जून 2025 के युद्ध के दौरान अमेरिका ने ईरान के शीर्ष अधिकारियों के बातचीत करने और दबाव में संवाद करने के तरीकों को डिकोड कर लिया था। इससे ट्रैक करना आसान हो गया। ये भी कहा जा रहा है, किसी मुखबिर ने सटीक लोकेशन की जानकारी दी।

04:30 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

पाक के बाद ईरान में भी फेल चीनी डिफेंस, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसा हाल

ईरान का डिफेंस सिस्टम नाकाम

चीन के सैन्य हथियार एक बार फिर कबाड़ सा​बित हुए हैं। दरअसल, अमेरिकी और इजराइली हमलों से बचने के लिए ईरान ने तेहरान में चीन का सबसे एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम एचक्यू-9बी तैनात कर रखा था। पर यह अमेरिकी मिसाइलों को रोक नहीं पाया। बताया जा रहा है कि ईरान ने यह ​सिस्टम ​पिछले साल जून में खरीदा था। इसकी पहली डिलेवरी जनवरी 2026 में हुई। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में तैनात चीन के हथियार भी फेल हो गए थे।

04:24 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

तेल संकट के आसार बंदरगाहों पर अटके टैंकर

होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल सप्लाई रोककर ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है। रविवार को इस जलमार्ग से एक भी तेल टैंकर नहीं गुजरा। जबकि वैश्विक तेल आपूर्ति का 20% तेल इसी रास्ते से गुजरता है।

अमेरिकी नेवी ने भी ओमान की खाड़ी और होर्मुज पर टैंकरों को सुरक्षा देने से मना कर दिया है। इसके बाद टैंकर एसोसिएशन इंटरटैंको ने टैंकर रोक दिए हैं। टैंकर यूएई के फुजैराह जैसे बड़े बंदरगाहों पर खड़े हैं। इंटरटैंको ने कहा है कि एक-दो दिन में यह संख्या सैकड़ों होगी। इसके बाद दुनिया बड़े तेल संकट का सामना करेगी।

भारत पर असर…

अभी कच्चे तेल के दाम 73 से 75 डॉलर प्रति बैरल हैं। गोल्डमैन सॉक्स का कहना है ​कि भाव 100 डॉलर प्रति बैरल पहुंचते हैं तो पेट्रोल-डीजल महंगे होने की आशंका है। हालां​कि भारतीय ​रिफाइनरियों के पास अभी 10 दिन की जरूरत के ​लिए कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है।

आज दु​नियाभर के बाजारों पर नजर कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित होने का असर दुनियाभर के बाजारों पर सोमवार को दिखेगा। माना जा रहा है ​कि एशियाई शेयर बाजार 1.5 से 2% गिर सकते हैं। अमेरिकी वायदा बाजार डाउ जोंस में 400 अंक तक गिरावट आ सकती है।

04:22 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

एक्सपर्ट बोले- जंग के कारण बनी स्थिति 7-10 दिन में स्थिर होने की संभावना

दिल्ली में ऊर्जा नीति विशेषज्ञ नरेंद्र तनेजा ने ईरान-इजराइल जंग के कारण पश्चिम एशिया में उपजे संकट और तेल कीमतों पर कहा कि हालात जिस दिशा में जा रहे हैं, उसे लेकर चिंता जरूर है, लेकिन उनका अनुमान है कि अगले 7-10 दिनों में स्थिति धीरे-धीरे स्थिर होने लगेगी। संभव है कि अमेरिका और इजराइल अपने सैन्य उद्देश्यों को पूरा मानकर शांति या बातचीत की पहल करें।

तेल क्षेत्र पर बात करते हुए तनेजा ने कहा कि कच्चा तेल वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम है। भारत जो कच्चा तेल खरीदता है, उसका लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा पर्शियन गल्फ क्षेत्र से आता है। ऐसे में होर्मुज जलडमरूमध्य भारत के लिए रणनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है।

उन्होंने अनुमान जताया कि कच्चे तेल की कीमतें अल्पकाल के लिए बढ़कर लगभग 80 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती हैं, लेकिन यह बढ़ोतरी सीमित समय करीब एक हफ्ते तक ही रह सकती है।

तनेजा का कहना है कि फिलहाल तेल की कीमतों को लेकर बहुत ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। अमेरिका और इजराइल ने सैन्य कार्रवाई की अवधि और उसके प्रभाव को लेकर पहले से भू-राजनीतिक गणित कर लिया होगा, इसलिए यह संकट लंबे समय तक खिंचने की संभावना कम है।

04:02 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के जिलों में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां

जम्मू-कश्मीर के जिलों में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां हैं। यह सुरक्षाबलों की भी तैनाती है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए गए हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवाओं और यातायात पर भी नियंत्रण रखा गया है।

03:40 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

श्रीनगर में लाल चौक पर बैरिकेडिंग

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में लाल चौक पर बैरिकेडिंग की गई है। यहां पर भारी सुरक्षाबल की तैनाती भी है। एक दिन पहले खामेनेई की मौत के विरोध में शिया समुदाय के लोगों ने लाल चौक पर जमकर हंगामा किया था।

03:39 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

मुंबई एयरपोर्ट पर कई यात्री फंसे, फ्लाइट्स कैंसिल

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स कैंसिल हैं। एयरपोर्ट पर सैकड़ों यात्री फंसे हुए हैं।

03:37 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

रूस ने कहा- दुश्मनी खत्म की जाए

रूस के विदेश मंत्रालय ने X पोस्ट में लिखा- हम तुरंत डी-एस्केलेशन, दुश्मनी खत्म करने, पॉलिटिकल और डिप्लोमैटिक प्रोसेस को फिर से शुरू करने, UN चार्टर और न्यूक्लियर वेपन्स के नॉन-प्रोलिफरेशन ट्रीटी के आधार पर मौजूदा समस्याओं को सुलझाने की मांग करते हैं।

03:24 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कतर सरकार की लोगों से सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील

कतर के आंतरिक मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे सरकारी अधिकारियों के जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करें। साथ ही सभी से कहा गया है कि सुरक्षित स्थानों पर ही रहें और अत्यंत जरूरी स्थिति को छोड़कर बाहर न निकलें।

03:07 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बांग्लादेश- ढाका एयरपोर्ट पर यात्री परेशान

बांग्लादेश के ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंसे पैसेंजर सोहेल राणा ने कहा- हम पहली बार ओमान के रास्ते सऊदी अरब जा रहे हैं। फ्लाइट शेड्यूल है, लेकिन थोड़ी चिंता है। सब कुछ अल्लाह के हाथ में है।

03:03 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

श्रीनगर में सिक्योरिटी बढ़ाई गई

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में खामेनेई की मौत के बाद रविवार को जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। आज भी हंगामा हो सकता है। इसके चलते श्रीनगर में जगह-जगह सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है, जिससे स्थिति कंट्रोल में रहे।

02:24 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

देशों में ईरान के हमलों की निंदा की

अमेरिकी विदेश विभाग ने एक कड़े बयान में कहा है कि अमेरिका, बहरीन, जॉर्डन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने मिलकर ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की है।

बयान के मुताबिक, ईरान ने क्षेत्र के कई संप्रभु देशों पर अंधाधुंध और लापरवाह तरीके से मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार ये हमले बिना किसी उचित कारण के किए गए। इनसे संप्रभु देशों की सीमाओं का उल्लंघन हुआ। आम नागरिकों की जान खतरे में पड़ी। नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा।

02:22 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट कैंसिल

02:15 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 16 इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल

केरल के नेदुंबसेरी में कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CIAL) पर खाड़ी देशों की कम से कम 16 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं, जिससे कई यात्री फंस गए हैं। केरल एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए फ्लाइट ऑपरेशन पर असर पड़ा है, मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के बाद कई एयरलाइंस ने सर्विस कैंसिल कर दी हैं।

02:14 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट कैंसिल

01:34 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

10 से ज्यादा देशों में हजारों यात्री फंसे, UAE में सरकार उठाएगी खर्च

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण हवाई क्षेत्र बंद होने से अंतरराष्ट्रीय विमानन सेवा चरमरा गई है। वैश्विक स्तर पर निर्धारित उड़ानों में से लगभग 7% उड़ानें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं। करीब 10 देशों की 1000 से ज्यादा उड़ानों पर असर पड़ा है।

इस बीच, अबुधाबी के संस्कृति एवं पर्यटन विभाग ने 28 फरवरी को सभी होटलों को आधिकारिक पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि जो यात्री यात्रा प्रतिबंधों के कारण होटल छोड़ने में असमर्थ हैं, उनका पूरा खर्च सरकार उठाएगी।

01:05 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली एयरपोर्ट से कई फ्लाइट कैंसिल, यात्री फंसे

इजराइल-ईरान संघर्ष के बीच कई उड़ानें रद्द होने से यात्री IGI एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं।

12:53 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान पर हमलों के बाद ओपेक देशों ने तेल प्रोडक्शन बढ़ाया

ओपेक+ ऑयल कार्टेल के आठ देशों ने रविवार को घोषणा की कि वे कच्चे तेल का प्रोडक्शन बढ़ाएंगे, क्योंकि US और इजराइली सेनाओं ने ईरान पर बड़ा हमला किया और देश ने जवाब में इजराइल और खाड़ी के आसपास US मिलिट्री ठिकानों पर जवाबी हमले किए, जिससे इलाके से तेल शिपमेंट में रुकावट आई।

ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज ने युद्ध शुरू होने से पहले रविवार को प्लान की गई मीटिंग में कहा कि वह अप्रैल में प्रोडक्शन 206,000 बैरल प्रति दिन बढ़ाएगा, जो एनालिस्ट्स की उम्मीद से ज्यादा है।

देशों में सऊदी अरब, रूस, इराक, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, कजाकिस्तान, अल्जीरिया और ओमान शामिल हैं।

रिस्टैड एनर्जी के मुताबिक, हर दिन लगभग 15 मिलियन बैरल कच्चा तेल, यानी दुनिया का लगभग 20 परसेंट तेल, होर्मुज स्ट्रेट से भेजा जाता है, जिससे यह दुनिया का सबसे जरूरी तेल चोकपॉइंट बन जाता है।

07:34 PM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

CCS की मीटिंग में पीएम मोदी ने वेस्ट एशिया के हालात पर चर्चा की

US और इजराइल के हमले और ईरान के सुप्रीम लीडर, अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद पैदा हुए हालात का जायजा लेने के लिए पीएम ने कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की मीटिंग की अध्यक्षता की।

3 घंटे चली मीटिंग में डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह, होम मिनिस्टर अमित शाह, एक्सटर्नल अफेयर्स मिनिस्टर एस जयशंकर और फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण समेत कमेटी मेंबर शामिल हुए। इस मीटिंग में टॉप अधिकारियों ने वेस्ट एशिया के मौजूदा हालात और भारत पर इसके असर के बारे में जानकारी दी।

NSA अजीत डोभाल, PM के प्रिंसिपल सेक्रेटरी पी के मिश्रा और शक्तिकांत दास, CDS जनरल अनिल चौहान, कैबिनेट सेक्रेटरी टीवी सोमनाथन और फॉरेन सेक्रेटरी विक्रम मिसरी भी शामिल हुए।

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Article
Leave a Comment