तेल अवीव/तेहरान1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

28 फरवरी को दक्षिणी ईरान में स्कूल पर अमेरिकी हमले के बाद का फुटेज।
ईरान के मीनाब शहर में प्राथमिक स्कूल पर हुए मिसाइल हमले के लिए शुरुआती जांच में अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया गया है। अमेरिकी सैन्य जांच के मुताबिक पुराने टार्गेटिंग डेटा के इस्तेमाल से स्कूल की गलत पहचान हुई थी।
28 फरवरी को हुए इस हमले में टॉमहॉक क्रूज मिसाइल से स्कूल की इमारत को निशाना बनाया गया था। उस समय अमेरिकी सेना स्कूल के पास के एक ईरानी नौसैनिक अड्डे पर हमला कर रही थी, जो पहले उसी कैंपस का हिस्सा रहा था।
जांच में सामने आया कि अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने खुफिया एजेंसी की तरफ से दिए गए पुराने डेटा के आधार पर निशाना साधा था। इसमें स्कूल को सैन्य ठिकाना समझ लिया गया।
ईरानी अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में 160 से ज्यादा बच्चों सहित कम से कम 175 लोगों की मौत हुई। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि पुराने डेटा की पुष्टि क्यों नहीं की गई।

1 मार्च को हवाई हमले में मारे गए बच्चों और शिक्षकों के अंतिम संस्कार से पहले, मीनाब के एक कब्रिस्तान में लगभग 100 कब्रें खोदी गईं थी।

इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें…

फारस की खाड़ी में बुधवार रात एक ऑयल टैंकर में हमले के बाद आग लग गई। हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि ये हमला किसने किया था।

ओमान के सलालाह बंदरगाह पर ईरानी ड्रोन हमले के बाद बुधवार को आग लग गई।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने गुरुवार को ईरान विमान पर हमले का फुटेज जारी किया।

ईरान के मिसाइल लॉन्चर पर अमेरिकी हमले का फुटेज।

इजराइल ने बुधवार को लेबनान की राजधानी बेरूत में ईरान समर्थक उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह को निशाना बनाकर हमला किया।
अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ट्रम्प के पास जंग खत्म करने का कोई प्लान नहीं
18 फरवरी को जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प यह तय कर रहे थे कि ईरान पर हमला किया जाए या नहीं, तब ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें यह चिंता नहीं थी कि अगर युद्ध हुआ तो मिडिल ईस्ट से तेल की सप्लाई पर असर पड़ेगा या तेल के बाजार में बड़ी गड़बड़ी होगी।
राइट ने कहा था कि पिछले साल जून में जब इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर हमले किए थे, तब भी तेल बाजार पर ज्यादा असर नहीं पड़ा था। उनके मुताबिक उस समय तेल की कीमत थोड़ी बढ़ी थी, लेकिन जल्द ही फिर नीचे आ गई थी।
ट्रम्प के दूसरे सलाहकार भी निजी तौर पर इसी तरह की राय रखते थे। उनका मानना था कि चेतावनियां बढ़ा-चढ़ाकर दी जा रही हैं और ईरान शायद ही इस बार तेल ले जाने वाले समुद्री रास्तों को बंद करेगा, जिनसे दुनिया की लगभग 20 प्रतिशत तेल सप्लाई गुजरती है। पढ़ें पूरी खबर…

4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, फिर कैसे जंग लड़ रहा
ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच 12 दिनों से जंग जारी है। पहले ही दिन सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद अब तक करीब 50 टॉप अधिकारी हमले में मारे गए हैं। इसके बावजूद ईरान दावा कर रहा है कि वह लंबे समय तक जंग लड़ सकता है।
अल जजीरा के मुताबिक इसके लिए ईरान ने एक खास स्ट्रेटजी बनाई है, जिसमें सेना का कमान किसी के पास नहीं बल्कि 7 छोटे-छोटे हिस्सों में बांट दी गई है। इसके अलावा हर पद के लिए 4 संभावित उत्तराधिकारी पहले से तय कर दिए गए हैं। यह खबर भी पढ़ें…

30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ईरान में 19 हजार से ज्यादा बिल्डिंग्स को नुकसान हुआ
ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी (IRCS) के मुताबिक ईरान में अमेरिका और इजराइल के हवाई हमलों में 19 हजार से ज्यादा नागरिक इमारतों को नुकसान हुआ है।
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक कुल 19,734 इमारतें प्रभावित हुई हैं, जिनमें लगभग 16 हजार घर, 3300 से ज्यादा ऑफिस-दुकानें, 77 अस्पताल और करीब 69 स्कूल शामिल हैं।
रेड क्रिसेंट ने बताया कि राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं। मलबे से कई घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। हमलों में रेड क्रिसेंट के कई केंद्रों को भी नुकसान हुआ है और बचाव अभियान के दौरान कुछ राहतकर्मी घायल हुए हैं।
31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अमेरिका पेट्रोल सस्ता करने के लिए रिजर्व तेल का इस्तेमाल करेगा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने कहा है कि अमेरिका सरकार पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को कम करने के लिए स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व से तेल जारी करेगी। उन्होंने कहा कि ईरान से जुड़े युद्ध के कारण तेल की कीमतें बढ़ी हैं, इसलिए रिजर्व का कुछ हिस्सा इस्तेमाल किया जाएगा।
ट्रम्प ने बताया कि इससे पेट्रोल की कीमतें कम होंगी और बाद में इस रिजर्व को फिर से भर दिया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कितनी मात्रा में तेल जारी किया जाएगा।
अमेरिका के पास दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिका की सैन्य कार्रवाई से ईरान की सेना को बड़ा नुकसान हुआ है, साथ ही उसकी नौसेना और वायुसेना कमजोर हो गई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास दुनिया की सबसे ताकतवर सेना है।
ट्रम्प ने कहा कि अगर मोजतबा खामेनेई ईरान की सत्ता में बने रहते हैं तो इस पर वे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि वे ईरान के राजनीतिक भविष्य पर बयान नहीं देंगे।
32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कतर पर ईरान का मिसाइल हमला, 9 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं
ईरान ने कतर की ओर 9 बैलिस्टिक मिसाइलें और कई ड्रोन दागे हैं। कतर के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक देश के एयर डिफेंस सिस्टम ने 8 मिसाइलों और सभी ड्रोन को हवा में ही मार गिराया।
मंत्रालय ने बताया कि एक मिसाइल निर्जन इलाके में गिर गई, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
कतर से 500 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित भारत लौटे
कतर में बढ़ते तनाव के बीच अब तक 500 से ज्यादा भारतीयों को सुरक्षित निकालकर भारत भेजा गया है। ये लोग कतर एयरवेज की उड़ानों से नई दिल्ली और अन्य शहरों में पहुंचे।
कतर में भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीयों को सावधान रहने और किसी संदिग्ध चीज या मलबे के पास न जाने की सलाह दी है। दूतावास ने मदद के लिए हेल्पलाइन भी जारी की है।
32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दक्षिण लेबनान में इजराइली हमले में 8 लोगों की मौत
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजराइल के हमले में बालबेक जिले के शाअत कस्बे में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई। हमले में 3 लोग घायल भी हुए हैं। वहीं बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हुए हमलों में कम से कम 17 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिज्बुल्लाह का इजराइल पर रॉकेट हमला
हिज्बुल्लाह ने कहा है कि उसने इजराइल के कई सैन्य ठिकानों पर रॉकेट दागे हैं। संगठन का कहना है कि यह हमला लेबनान पर इजराइल के हमलों के जवाब में किया गया।
अमियाद और सैमसन सैन्य अड्डों के साथ-साथ इजराइली सेना के उत्तरी कमान मुख्यालय और सफद के पास ऐन जैतिम अड्डे को निशाना बनाया गया। इसके अलावा हाइफा शहर में नौसैनिक अड्डे और कार्मेल वायुसेना अड्डे पर भी मिसाइलें दागी गईं।
















