Israel vs Iran War 30 Days of Live Updates Trump and Netanyahu

39 Min Read


तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई है। पाकिस्तान इस बैठक को होस्ट कर रहा है।

मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलत्ती पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार से मुलाकात की हैं। इसके साथ ही इशाक डार तुर्किये के विदेश मंत्री हाकान फिदान और सऊदी के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान के साथ अलग-अलग बैठकें भी करेंगे। यहां वे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी मुलाकात करेंगे।

पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभाने की भी पेशकश भी कर चुका है। उसने ईरान को 15 सूत्रीय अमेरिकी प्रस्ताव भी सौंपा है।

इसमें ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को पूरी तरह बंद करना, मिसाइल कार्यक्रम घटाना, क्षेत्रीय प्रॉक्सी ग्रुप्स से समर्थन रोकना और सैंक्शन्स में राहत जैसे मुद्दे शामिल हैं। ईरान इस प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है।

दूसरी ओर अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य मौजूदगी और बढ़ा दी है। अमेरिकी वॉरशिप USS त्रिपोली करीब 3,500 सैनिकों (मरीन और नेवी) के साथ इस इलाके में पहुंच गया है।

पाकिस्तान, तुर्किये, सऊदी अरब और मिस्र के प्रतिनिधि इस्लामाबाद में बैठक कर रहे हैं। इसमें क्षेत्र में बदलते हालात पर चर्चा की जाएगी।

पाकिस्तान, तुर्किये, सऊदी अरब और मिस्र के प्रतिनिधि इस्लामाबाद में बैठक कर रहे हैं। इसमें क्षेत्र में बदलते हालात पर चर्चा की जाएगी।

पाकिस्तान में क्यों हो रही मीटिंग

पाकिस्तान के ईरान और सऊदी अरब दोनों से बेहतर रिश्ते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसलिए पाकिस्तान को विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए बेहतर जगह माना जा रहा है। यह मीटिंग पहले तुर्किये में होनी थी, लेकिन बाद में इसे पाकिस्तान शिफ्ट कर दिया गया।

पाकिस्तान इस समय किसी एक पक्ष में सीधे शामिल नहीं है, इसलिए उसे न्यूट्रल जगह माना जा रहा है। उसके ईरान और सऊदी अरब दोनों से अच्छे रिश्ते हैं, इसलिए बातचीत आसान है। तुर्किये और मिस्र जैसे देशों के साथ भी पाकिस्तान के संबंध ठीक हैं।

ईरान जंग से जुड़ी तस्वीरें…

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि सैनिक USS त्रिपोली जहाज के जरिए मिडिल ईस्ट पहुंचे हैं।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि सैनिक USS त्रिपोली जहाज के जरिए मिडिल ईस्ट पहुंचे हैं।

ईरान ने 28 फरवरी को इजराइल के तेल अवीव में कई मिसाइलें दागी।

ईरान ने 28 फरवरी को इजराइल के तेल अवीव में कई मिसाइलें दागी।

अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने शनिवार को ईरानी जहाजों पर हमले का वीडियो जारी किया।

अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने शनिवार को ईरानी जहाजों पर हमले का वीडियो जारी किया।

ईरान ने शनिवार को इजराइल को निशाना बनाकर मिसाइलें दागीं।

ईरान ने शनिवार को इजराइल को निशाना बनाकर मिसाइलें दागीं।

लेबनान के उग्रवादी लड़ाकों ने शनिवार को एक इजराइली टैंक को तबाह कर दिया।

लेबनान के उग्रवादी लड़ाकों ने शनिवार को एक इजराइली टैंक को तबाह कर दिया।

ईरान-इजराइल जंग से जुड़ी पल पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान और इजराइल एक-दूसरे के एल्युमिनियम प्लांट को निशाना बना रहे

बहरीन और यूएई में एल्युमिनियम प्लांट पर हुए हमलों को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि दुनिया की कुल एल्युमिनियम सप्लाई का करीब 4 से 9 प्रतिशत हिस्सा इसी क्षेत्र से आता है।

जिस दिन ईरान ने ये हमले किए, उसी दिन इजराइल ने ईरान के दो स्टील प्लांट को निशाना बनाया। इस युद्ध में जैसे को तैसा रणनीति अपनाई जा रही है।

इस रणनीति के तहत ईरान उन ही तरह के ठिकानों को निशाना बना रहा है, जिन्हें उसके यहां हमला करके नुकसान पहुंचाया गया है। वह खास तौर पर खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका से जुड़े हितों को टारगेट कर रहा है।

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान में 30 दिन से इंटरनेट बंद

ईरान में 30 दिन से इंटरनेट बंद है। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेटब्लॉक्स के अनुसार, देश में इंटरनेट एक्सेस सामान्य स्तर के सिर्फ करीब 1% तक रह गया है।

इसका मतलब है कि अधिकांश लोग इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं और देश लगभग डिजिटल रूप से दुनिया से कट चुका है।

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इजराइली सेना ने सीरिया से लेबनान में घुसकर ऑपरेशन किया

इजराइली सेना (IDF) ने बताया कि उसकी विशेष बलों ने सीरिया से लेबनान में घुसकर एक खास ऑपरेशन किया। इसका मकसद इलाके में आतंकी संगठनों की मौजूदगी को रोकना था।

सेना के अनुसार, 810वीं माउंटेन्स रीजनल ब्रिगेड के तहत काम करने वाली यूनिट के रिजर्व सैनिकों ने बर्फ के बीच चढ़ाई करते हुए सीरिया के माउंट हर्मोन से दक्षिणी लेबनान के माउंट डोव इलाके तक पहुंचकर ऑपरेशन किया।

इस दौरान सैनिकों ने इलाके की जांच की, खुफिया जानकारी जुटाई और दुश्मन ठिकानों और ढांचे की पहचान की। IDF ने बताया कि दिसंबर 2024 में बशर अल-असद सरकार के गिरने के बाद से उसकी सेना दक्षिणी सीरिया में नौ जगहों पर तैनात है।

इनमें से ज्यादातर पोस्ट संयुक्त राष्ट्र की निगरानी वाले बफर जोन में हैं, जबकि दो पोस्ट माउंट हर्मोन के सीरियाई हिस्से में हैं। सेना का कहना है कि वह ऐसे हथियारों को कब्जे में लेने की कोशिश कर रही है, जो दुश्मन ताकतों के हाथ लगने पर इजराइल के लिए खतरा बन सकते हैं। इसमें लेबनान का हिजबुल्लाह भी शामिल है।

पिछले एक साल में सेना ने माउंट हर्मोन के रास्ते सीरिया से लेबनान में हथियारों की तस्करी की कई कोशिशों को नाकाम करने का भी दावा किया है।

52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर हमले में बोइंग E-3 सेंट्री तबाह

सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर हुए ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमले में अमेरिकी सेना के एक अहम निगरानी विमान को भारी नुकसान पहुंचा है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, इस हमले में एक बोइंग E-3 सेंट्री विमान भी क्षतिग्रस्त हुआ है। यह एक AWACS (एयरबोर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम) विमान है, जो उन्नत रडार के जरिए सैकड़ों किलोमीटर दूर तक विमान और मिसाइलों की निगरानी करता है और सेना को रियल-टाइम जानकारी देता है।

यह हमला शुक्रवार को हुआ था, जिसमें 12 अमेरिकी सैनिक घायल हुए और कई ईंधन भरने वाले विमानों को भी नुकसान पहुंचा।

रिपोर्ट के मुताबिक, हमले से पहले अमेरिका के पास ऐसे सिर्फ 16 ऑपरेशनल E-3 सेंट्री विमान ही बचे थे, जबकि पहले इनकी संख्या करीब 30 थी।

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने यह भी बताया कि इन विमानों का तुरंत कोई आसान विकल्प उपलब्ध नहीं है। इनके संभावित विकल्प E-7 वेजटेल की कीमत करीब 700 मिलियन डॉलर (करीब 5800 करोड़ रुपये) बताई जा रही है।

07:52 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

पूर्व अमेरिकी राजनयिक बोले- हूतियों के हमले चेतावनी हैं, वह जंग में शामिल नहीं

पूर्व अमेरिकी राजनयिक नबील खौरी ने कहा है कि इजराइल पर हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमले पूरी तरह युद्ध में शामिल होने का संकेत नहीं हैं, बल्कि सिर्फ एक चेतावनी हैं।

यमन में अमेरिका के पूर्व डिप्टी चीफ ऑफ मिशन रह चुके खौरी ने अल जजीरा से कहा कि हूतियों ने कुछ मिसाइलें दागकर यह संदेश दिया है कि अगर हालात और बिगड़े, तो वे पूरी तरह युद्ध में शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है, अमेरिकी सैनिक वहां पहुंच रहे हैं और अगर कोई समझौता नहीं हुआ, तो ईरान पर बड़े स्तर का हमला हो सकता है। इसी वजह से हूती यह दिखाना चाहते हैं कि हम अभी भी मौजूद हैं और जरूरत पड़ी तो पूरी ताकत से शामिल होंगे।”

खौरी के अनुसार, फिलहाल हूती पूरी तरह युद्ध में नहीं उतरे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हूती पूरी तरह शामिल होते हैं, तो उनका सबसे बड़ा कदम बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट को बंद करना हो सकता है, जो लाल सागर का मेन एंट्री गेट है।

07:37 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान में इजराइली हमले में 5 लोगों की मौत

ईरान के होरमोजगान प्रांत में अमेरिका-इजराइल के हमले में 5 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला खमीर इलाके के बंदर पोल घाट पर किया गया, जो फारस की खाड़ी के किनारे स्थित है।

हमले में दो नावों और एक वाहन को भी नुकसान पहुंचा है।

07:25 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सऊदी अरब ने 10 ड्रोन मार गिराए

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि उसने पिछले कुछ घंटों में 10 ड्रोन को मार गिराया है।

मंत्रालय ने कहा कि ये सभी ड्रोन हवा में ही नष्ट कर दिए गए, हालांकि यह नहीं बताया गया कि इन्हें कहां गिराया गया।

फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं है कि इन हमलों में किसी तरह का नुकसान हुआ या नहीं।

07:11 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

लेबनानी पत्रकार बोले- हमलों के बावजूद रिपोर्टिंग जारी रखेंगे

लेबनान में पत्रकारों ने कहा है कि वे हमलों से डरने वाले नहीं हैं और अपनी रिपोर्टिंग जारी रखेंगे। यह बयान उस घटना के बाद आया है जिसमें इजराइल के हमले में तीन और लेबनानी पत्रकारों की मौत हो गई।

2 मार्च से अब तक लेबनान में इज़राइली हमलों में कुल 5 पत्रकारों की मौत हो चुकी है। कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स के अनुसार, पिछले साल दुनिया भर में पत्रकारों की मौत के मामलों में से दो-तिहाई के लिए इजराइल जिम्मेदार था।

06:57 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ओमान पर हमलों की जांच जारी, अब तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली

ओमान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि देश में हाल ही में हुए हमलों के पीछे किसका हाथ है और इसके क्या कारण हैं, इसकी जांच जारी है। अभी तक किसी भी पक्ष ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि वह किन-किन हमलों की बात कर रहा है, लेकिन शनिवार को ओमान के सलालाह बंदरगाह पर दो ड्रोन हमले हुए थे। इन हमलों में एक कर्मचारी घायल हो गया और एक क्रेन को नुकसान पहुंचा।

06:51 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान में सऊदी-तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू

पाकिस्तान में युद्ध को खत्म करने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज हो गए हैं। मिस्र के विदेश मंत्री पाकिस्तानी समकक्ष इशाक डार से मुलाकात की हैं। इसके साथ ही इशाक डार सऊदी अरब और तुर्किये के विदेश मंत्रियों के साथ अलग-अलग बैठकें भी कर रहे हैं।

उम्मीद जताई जा रही है कि कोई बीच का रास्ता निकाला जा सकता है, जिससे इस युद्ध को खत्म किया जा सके।

06:48 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इराक में मोबिलाइजेशन फोर्सेज के ठिकानों पर हवाई हमले

इराक में पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (PMF) के ठिकानों पर हवाई हमले किए गए हैं। इराकी पुलिस अधिकारी के अनुसार, उत्तरी इराक के मोसुल के रशीदिया इलाके में PMF के एक ठिकाने पर हमला हुआ।

वहीं, PMF के मीडिया कार्यालय के एक सूत्र ने बताया कि सलाह अल-दीन प्रांत के तुज़ खुरमातु जिले में स्थित उनके एक मुख्यालय को भी एयर स्ट्राइक में निशाना बनाया गया। फिलहाल इन हमलों में हुए नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

06:45 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान में सऊदी-तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक आज

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध को खत्म करने के लिए आज पाकिस्तान में अहम बैठक होने जा रही है। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक इसमें सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के शीर्ष राजनयिक शामिल होंगे।

पाकिस्तान ने बताया कि ये देश अपने विदेश मंत्रियों को इस्लामाबाद भेज रहे हैं, जहां युद्ध को खत्म करने के रास्तों पर चर्चा होगी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि उनकी ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजश्कियान से क्षेत्रीय तनाव को लेकर बातचीत हुई है।

पहले जानकारी आई थी की यह बैठक सोमवार को होगी, लेकिन अब इसका समय बदल दिया गया है। हालांकि, इस बदलाव का कारण अभी साफ नहीं है।

06:39 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद आग लगी

कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को कई ड्रोन हमले किए गए, जिससे एयरपोर्ट के रडार सिस्टम को काफी नुकसान पहुंचा। हालांकि इन हमलों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इससे पहले बुधवार को भी एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला हुआ था, जिसके बाद फ्यूल टैंकों में आग लग गई थी। कुवैत की फायर ब्रिगेड ने बताया कि करीब 58 घंटे तक लगातार चले ऑपरेशन के बाद इस आग पर काबू पा लिया गया।

06:28 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बहरीन की एल्युमिनियम फैक्ट्री पर हमला, 2 घायल

बहरीन की बड़ी एल्युमिनियम कंपनी ‘एल्युमिनियम बहरीन’ (Alba) ने बताया है कि उसके प्लांट पर हाल ही में हमला हुआ है। इस हमले में 2 लोग घायल हुए हैं। कंपनी ने कहा है कि अभी नुकसान का पूरा अंदाजा लगाया जा रहा है।

Alba पहले से ही मुश्किलों का सामना कर रही थी। मार्च की शुरुआत में कंपनी को अपनी 3 एल्युमिनियम बनाने वाली लाइनें बंद करनी पड़ी थीं, जो उसकी कुल क्षमता का करीब 19% हिस्सा हैं। इसकी वजह थी होर्मुज स्ट्रेट में चल रही परेशानी, जहां से सामान की सप्लाई प्रभावित हो रही है।

हालात इतने खराब हो गए थे कि कंपनी को ‘फोर्स मेज्योर’ घोषित करना पड़ा, यानी ऐसी स्थिति जो उसके कंट्रोल से बाहर है और जिसकी वजह से वह अपने ग्राहकों तक माल नहीं पहुंचा पा रही थी।

06:18 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के रिहायशी इलाके पर हमला, 1 की मौत

ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार, शाफ्ट शहर के पास रिहायशी इलाके पर हुए अमेरिका-इजराइल के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला आम नागरिकों के रहने वाले इलाके में हुआ, जिससे कई लोग प्रभावित हुए।

06:03 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान जंग के कारण कंबोडिया में डीजल महंगा हुआ

ईरान जंग के कारण कंबोडिया में डीजल और एलपीजी (LPG) की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। कंबोडिया के वाणिज्य मंत्रालय के हवाले से बताया गया है कि डीजल की कीमत 1.4 प्रतिशत बढ़कर 7,100 रियेल (करीब 1.78 डॉलर) से 7,200 रियेल (करीब 1.80 डॉलर) प्रति लीटर हो गई है।

वहीं, एलपीजी की कीमत 6.2 प्रतिशत बढ़कर 3,200 रियेल (करीब 0.80 डॉलर) से 3,400 रियेल (करीब 0.85 डॉलर) प्रति लीटर पहुंच गई है।

हालांकि, सामान्य पेट्रोल की कीमत में कुछ कमी आई है। यह करीब 5,000 रियेल (1.25 डॉलर) प्रति लीटर हो गई है, जो पिछले तीन दिनों में 5,450 रियेल (1.37 डॉलर) से 8.2 प्रतिशत कम है।

05:39 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कुवैत ने चार ड्रोन मार गिराए

कुवैत की नेशनल गार्ड ने बताया कि उसके जवानों ने चार ड्रोन को मार गिराया है। हाल के घंटों में यह दूसरी बार है जब कुवैत में सायरन बजाए गए, जिससे खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया।

सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया। फिलहाल किसी नुकसान या हताहत की जानकारी सामने नहीं आई है।

05:33 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान की राजधानी तेहरान में कई धमाकों हुए

ईरान की राजधानी तेहरान में कई धमाकों की आवाज सुनाई देने की खबर सामने आई है। यह जानकारी ईरानी न्यूज एजेंसी फार्स ने दी है। एजेंसी के अनुसार, राजधानी में कई जगह विस्फोट हुए हैं।

एएफपी न्यूज एजेंसी ने बताया कि सुबह करीब 7:20 बजे उत्तरी तेहरान में दो जोरदार धमाके हुए। इस दौरान एयर डिफेंस सिस्टम भी सक्रिय हो गया था। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि इन धमाकों में किस जगह को निशाना बनाया गया।

05:21 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

शिकागो में हजारों लोगों जंग विरोधी प्रदर्शन में शामिल हुए

05:09 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

हूती विद्रोहियों ने इजराइल पर दूसरा बड़ा हमला किया

यमन के हूती विद्रोहियों ने इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन से दूसरा बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि जब तक इजराइल अपनी कार्रवाई नहीं रोकता, तब तक हमले जारी रहेंगे।

शनिवार को जारी बयान में हूती समूह ने बताया कि उसने दक्षिणी इजराइल के अहम ठिकानों को क्रूज मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाया। यह एक ही दिन में उनका दूसरा हमला है।

हूती सेना के प्रवक्ता याह्या सरीआ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया कि ये हमले ईरान और हिजबुल्लाह के साथ मिलकर किए गए।

05:04 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने रिहायशी इलाके पर हमले का वीडियो जारी किया

ईरानी सरकारी मीडिया ने रिहायशी इलाके पर हुए हमले का वीडियो जारी किया है। घटनास्थल पर मौजूद एक रिपोर्टर ने बताया कि इस हमले में किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन करीब 9 लोग घायल हुए हैं।

रिपोर्टर के मुताबिक, इस हमले में 20 से ज्यादा अपार्टमेंट को नुकसान पहुंचा है। यह वीडियो रविवार तड़के फार्स न्यूज और मेहर न्यूज के टेलीग्राम चैनलों पर शेयर किया गया।

04:52 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

लेबनान में 22 साल के इजराइली सैनिक की मौत

इजराइली सेना (IDF) ने बताया कि दक्षिणी लेबनान में चल रही लड़ाई के दौरान एक सैनिक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

मारे गए सैनिक की पहचान 22 साल के सार्जेंट मोशे यित्जहाक हाकोहेन काट्ज के रूप में हुई है। वह पैराट्रूपर्स ब्रिगेड की 890वीं बटालियन में तैनात थे और अमेरिका के कनेक्टिकट राज्य के न्यू हेवन के रहने वाले थे।

घायल हुए तीनों सैनिकों की हालत सामान्य है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

04:41 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प के खिलाफ नो किंग्स रैली, 80 लाख लोग शामिल हुए

अमेरिका में शनिवार को राष्ट्रपति ट्रम्प के खिलाफ हुए नो किंग्स रैली में 80 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। प्रेस रिलीज के मुताबिक, पूरे अमेरिका के सभी 50 राज्यों में 3,300 से ज्यादा जगहों पर ये प्रदर्शन आयोजित किए गए।

आयोजकों ने बताया कि अक्टूबर में हुए पिछले नो किंग्स प्रदर्शनों की तुलना में इस बार करीब 10 लाख ज्यादा लोग शामिल हुए और लगभग 600 ज्यादा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन प्रदर्शनों में लोगों ने ट्रम्प के नेतृत्व को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

04:28 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने 20 पाकिस्तानी जहाजों को होर्मुज से गुजरने की इजाजत दी

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने बताया कि ईरान ने पाकिस्तानी झंडे वाले 20 जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दे दी है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि इस समझौते के तहत रोजाना दो जहाज इस स्ट्रेट को पार करेंगे।

04:18 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

UAE में मिसाइल और ड्रोन हमलों का खतरा बढ़ा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश में मिसाइल और ड्रोन हमलों का खतरा बढ़ गया है।

मंत्रालय ने बताया कि देश के एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइल और ड्रोन से आने वाले खतरों का मुकाबला कर रहे हैं।

04:09 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

WHO- लेबनान में एक दिन में 9 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, शनिवार को दक्षिणी लेबनान में पांच अलग-अलग हमलों में 9 स्वास्थ्यकर्मीं मारे गए और 7 अन्य घायल हो गए।

इन घटनाओं के बाद मार्च महीने में मारे गए स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है, जबकि 120 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

WHO के अनुसार, इन हमलों के कारण दक्षिणी लेबनान में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। 4 अस्पताल और 50 से ज्यादा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद करने पड़े हैं, जबकि कई अन्य केंद्र नुकसान के कारण सीमित क्षमता पर काम कर रहे हैं।

04:00 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

यूक्रेनी राष्ट्रपति बोले- रूस मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य ठिकानों की निगरानी कर रहा

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शनिवार को दावा किया कि उन्हें खुफिया जानकारी मिली है की रूस मिडिल ईस्ट और खाड़ी क्षेत्रों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों की निगरानी कर रहा था।

उन्होंने कहा कि इस हफ्ते सात जगहों की निगरानी या तस्वीरें ली गईं, जिनमें कुवैत, सऊदी अरब, तुर्किये और कतर में स्थित अमेरिकी, मिडिल ईस्ट और ब्रिटिश सैन्य ठिकाने शामिल हैं। इसके अलावा हिंद महासागर में स्थित डिएगो गार्सिया के अमेरिकी-ब्रिटिश सैन्य बेस का भी जिक्र किया गया।

इस मामले पर CNN ने अमेरिका में मौजूद रूसी दूतावास से प्रतिक्रिया मांगी है। अमेरिकी अधिकारियों ने CNN को बताया कि पिछले हफ्ते ईरान ने डिएगो गार्सिया स्थित संयुक्त अमेरिका-ब्रिटेन सैन्य बेस पर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं। हालांकि इनमें से कोई भी मिसाइल बेस को नहीं लगी, लेकिन इस हमले से ईरान की लंबी दूरी तक मार करने की क्षमता सामने आई।

जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर कहा, “यह अजीब है कि एक तरफ प्रतिबंध हटाए जा रहे हैं और दूसरी तरफ वही देश हमले के लिए जानकारी दे रहा है।”

03:47 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने कुर्द क्षेत्र के राष्ट्रपति के घर पर हुए ड्रोन हमले की निंदा की

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने उत्तरी इराक के कुर्द क्षेत्र के राष्ट्रपति नेचिरवन बारजानी के घर पर हुए ड्रोन हमले की कड़ी निंदा की है। यह हमला दुहोक शहर में हुआ।

प्रेस टीवी के मुताबिक, IRGC ने इस हमले के लिए अमेरिका और इजराइल को जिम्मेदार ठहराया है। उसने इसे हत्या की कोशिश बताया है। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

03:37 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान का दावा- MQ-9 ड्रोन और F-16 लड़ाकू विमान को निशाना बनाया

ईरान के प्रेस टीवी के अनुसार, शनिवार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इजराइल और अन्य जगहों पर कई ठिकानों को निशाना बनाया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि IRGC ने मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल कर इजराइल से जुड़े कई ठिकानों पर हमला किया।

ईरान ने यह भी दावा किया कि उसने एक अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को मार गिराया और एक F-16 लड़ाकू विमान को निशाना बनाया।

वहीं, ईरानी सेना ने हाइफा शहर में स्थित इजराइली रक्षा तकनीक कंपनी एल्टा के इलेक्ट्रॉनिक युद्ध और रडार सेंटर को निशाना बनाया। इसके अलावा, डेविड बेन गुरियन एयरपोर्ट पर बने फ्यूल स्टोरेज सेंटर पर भी हमला किया गया।

03:27 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान का दावा- दुबई में अमेरिकी सेना के दो ठिकानों पर हमला किया

ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई में अमेरिकी सेना के दो छिपे ठिकानों पर हमला किया है। ईरानी सरकारी मीडिया फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हजरत खातम अल-अनबिया मुख्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि पहले हुए हमलों के बाद अमेरिकी सैनिक इन जगहों पर शिफ्ट हुए थे।

प्रवक्ता के अनुसार, इन दोनों जगहों पर 500 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक मौजूद थे। एक जगह पर करीब 400 और दूसरे पर करीब 100 सैनिक। उन्होंने दावा किया कि ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने इन ठिकानों की पहचान कर सटीक मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिससे भारी नुकसान हुआ।

प्रवक्ता ने आगे चेतावनी दी कि यह क्षेत्र अमेरिकी सैनिकों के लिए कब्रिस्तान बन सकता है और आखिर में अमेरिकी नेतृत्व को पीछे हटना पड़ेगा।

03:13 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल ने ईरानी मिसाइल को हवा में ही रोका

इजराइली मीडिया के मुताबिक, सेना ने ईरान से दागी गई एक मिसाइल को बीच रास्ते में ही इंटरसेप्ट कर दिया।

इस हमले के दौरान दक्षिणी इजराइल के नेगेव और डेड सी इलाके में सायरन बजने लगे, जिससे लोगों को हमले की चेतावनी दी गई।

रिपोर्ट के अनुसार, मिसाइल हमले के बाद तुरंत सुरक्षा सिस्टम सक्रिय हो गया और सेना ने उसे हवा में ही मार गिराया। फिलहाल किसी नुकसान या हताहत की जानकारी सामने नहीं आई है।

03:07 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी राष्ट्रपति खाड़ी देशों से बोले- अमेरिका और इजराइल का साथ न दें

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजश्कियान ने शनिवार को खाड़ी देशों को चेतावनी दी कि वे अमेरिका और इजराइल का किसी भी सैन्य कार्रवाई में साथ न दें। उन्होंने कहा कि अगर ये देश क्षेत्र में स्थिरता और विकास चाहते हैं, तो अपनी जमीन का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ हमलों के लिए न होने दें।

उन्होंने कहा, “हम कई बार कह चुके हैं कि ईरान पहले हमला नहीं करता, लेकिन अगर हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर या आर्थिक केंद्रों पर हमला हुआ, तो हम जोरदार जवाब देंगे।”

उन्होंने क्षेत्र के देशों से कहा, “अगर आप विकास और सुरक्षा चाहते हैं, तो हमारे दुश्मनों को अपनी जमीन से युद्ध चलाने की इजाजत न दें।”

02:57 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी मीडिया ने अमेरिकी सैनिकों को वापस लौटने की चेतावनी दी

ईरान के अंग्रेजी अखबार तेहरान टाइम्स ने शनिवार को अमेरिका को साफ चेतावनी दी है कि अगर अमेरिकी सैनिकों ने ईरान की जमीन पर कदम रखा तो ताबूत में वापस लौटेंगे। अखबार ने अपने फ्रंट पेज पर “Welcome To Hell” (नरक में आपका स्वागत है) जैसी हेडलाइन के साथ यह संदेश दिया।

यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब अमेरिका ने 3500 एक्स्ट्रा सैनिक मिडिल ईस्ट में भेजे हैं।

02:50 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला

कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को कई ड्रोन हमले किए गए, जिससे एयरपोर्ट के रडार सिस्टम को काफी नुकसान पहुंचा। हालांकि इन हमलों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इससे पहले बुधवार को भी एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला हुआ था, जिसके बाद फ्यूल टैंकों में आग लग गई थी। कुवैत की फायर ब्रिगेड ने बताया कि करीब 58 घंटे तक लगातार चले ऑपरेशन के बाद इस आग पर काबू पा लिया गया।

02:48 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइली हमले में लेबनान में 3 पत्रकारों की मौत

लेबनान में शनिवार को इजराइल के हवाई हमले में तीन पत्रकारों की मौत हो गई। ये पत्रकार इजराइल-हिजबुल्लाह संघर्ष की रिपोर्टिंग कर रहे थे।

हिजबुल्लाह के अल-मनार टीवी ने बताया कि उसके वरिष्ठ संवाददाता अली शुऐब इस हमले में मारे गए। इजराइली सेना ने कहा कि उसने शुऐब को इसलिए निशाना बनाया क्योंकि वह हिजबुल्लाह के खुफिया ऑपरेटिव थे, हालांकि इसके लिए कोई सबूत नहीं दिया गया।

वहीं, बेरूत स्थित अल-मयादीन टीवी ने बताया कि रिपोर्टर फातिमा फतौनी और उनके भाई मोहम्मद, जो वीडियो पत्रकार थे, भी इसी हमले में मारे गए। हमले से ठीक पहले फातिमा लाइव रिपोर्टिंग कर रही थीं।

हिजबुल्लाह के अल मनार टीवी के संवाददाता अली शुऐब रिपोर्टिंग के दौरान मारे गए।

हिजबुल्लाह के अल मनार टीवी के संवाददाता अली शुऐब रिपोर्टिंग के दौरान मारे गए।

अल मायादीन के पत्रकार जमाल अल-घराबी ने 28 मार्च को दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमले में मारे गए।

अल मायादीन के पत्रकार जमाल अल-घराबी ने 28 मार्च को दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमले में मारे गए।

02:33 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल में जंग के खिलाफ प्रदर्शन

इजराइल के तेल अवीव में लोग जंग का विरोध कर रहे हैं। शनिवार को पुलिस ने प्रदर्शन कर लोगों पर लाठीचार्ज किया।

02:29 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के रिहायशी इलाके पर इजराइली हमला, 12 घायल

ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, इजराइल के हमलों ने राजधानी तेहरान के उत्तरी हिस्से और शहर के पश्चिमी हिस्से के एक रिहायशी इलाके को निशाना बनाया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, हमलों में 12 लोग जख्मी हुए हैं।

02:20 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान जंग के बीच इजराइल ने गाजा में हमला किया, 6 मौतें

ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच इजराइल गाजा और कब्जे वाले वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों पर हमले जारी रखे हुए है।

गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, दक्षिणी खान यूनिस में दो पुलिस चौकियों पर इजराइली हवाई हमलों में 6 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। मरने वालों में एक बच्ची भी शामिल है।

02:16 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

रिपोर्ट- अमेरिका ईरान में जमीनी ऑपरेशन की तैयारी कर रहा

अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने कुछ अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि अमेरिका ईरान में कई हफ्तों तक चलने वाले जमीनी ऑपरेशन की तैयारी कर रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, यह ऑपरेशन बड़े पैमाने पर नहीं होगा। इसमें स्पेशल फोर्स के छापे और सामान्य पैदल सैनिकों (इन्फैंट्री) की कार्रवाई शामिल हो सकती है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अभी यह साफ नहीं है कि ट्रम्प पेंटागन की इन योजनाओं को पूरी तरह मंजूरी देंगे, या फिर बिल्कुल भी मंजूरी नहीं देंगे।

02:07 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान की धमकी- मिडिल ईस्ट में अमेरिकी यूनिवर्सिटीज को निशाना बना सकते हैं

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने चेतावनी दी है कि वह मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी यूनिवर्सिटीज को निशाना बना सकता है। यह चेतावनी उस दावे के बाद दी गई है, जिसमें कहा गया है कि अमेरिका और इजराइल के हमलों में ईरान की दो यूनिवर्सिटीज को नुकसान पहुंचा है।

ईरानी मीडिया में जारी बयान में कहा गया है कि अगर अमेरिकी सरकार चाहती है कि क्षेत्र में उसकी यूनिवर्सिटीज पर जवाबी कार्रवाई न हो, तो उसे सोमवार, 30 मार्च को दोपहर 12 बजे तक इन हमलों की निंदा करनी होगी।

बयान में यह भी कहा गया है कि क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी यूनिवर्सिटीज के कर्मचारी, प्रोफेसर, छात्र और आसपास रहने वाले लोग कैंपस से एक किलोमीटर दूर रहें।

मिडिल ईस्ट के खाड़ी क्षेत्र में कई अमेरिकी यूनिवर्सिटीज के कैंपस हैं, जैसे कतर में टेक्सास ए एंड एम यूनिवर्सिटी और संयुक्त अरब अमीरात में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी।

ईरानी मीडिया के मुताबिक, शुक्रवार रात से शनिवार के बीच राजधानी के उत्तर-पूर्व में स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी पर भी हमला हुआ, जिससे इमारतों को नुकसान पहुंचा।

01:58 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

3,500 एक्स्ट्रा अमेरिकी सैनिक मिडिल ईस्ट पहुंचे

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार करीब 3,500 एक्स्ट्रा अमेरिकी सैनिक मिडिल ईस्ट पहुंच गए हैं। ये सैनिक USS ट्रिपोली जहाज के जरिए वहां पहुंचे हैं।

ये सैनिक और नाविक 31वीं मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट का हिस्सा हैं और 27 मार्च को इस क्षेत्र में पहुंचे। उनके साथ ट्रांसपोर्ट और लड़ाकू विमान भी भेजे गए हैं।

इसके अलावा, अमेरिकी सेना अपनी 82वीं एयरबोर्न डिवीजन से भी हजारों और सैनिकों को तैनात करने की तैयारी में है।

01:53 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

हिजबुल्लाह ने दो इजराइली सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया

लेबनान में हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसने उत्तरी इजराइल में दो इजराइली सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

संगठन के अनुसार, उसने मिसाइलों की एक साथ कई फायरिंग करते हुए ऐन शेमेर एयरफील्ड और रेगाविम सैन्य कैंप पर हमला किया।

संगठन ने आरोप लगाया कि इजराइल लेबनान के नागरिकों को जबरन उनके घरों से हटा रहा है और घरों को नष्ट कर रहा है।

01:39 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका-इजराइल ने ईरान के कई शहरों पर हमले किए

अमेरिका और इजराइल ने पिछले कुछ घंटों में ईरान के कई शहरों पर हमले किए हैं। आज का सबसे बड़ा हमला पानी की सुविधा पर हुआ, जिसकी क्षमता 1 करोड़ लीटर है। यह आम नागरिकों के लिए बेहद जरूरी सुविधा थी।

पहले भी इस युद्ध में नागरिक संपत्तियों पर हमले हुए हैं, लेकिन इस तरह की अहम पानी की सुविधा पर हमला काफी गंभीर माना जा रहा है।

पिछले 24 घंटों में राजधानी तेहरान में भी भारी बमबारी हुई है। कई जगहों पर हमले हुए, रात में दो यूनिवर्सिटी पर अमेरिकी और इजराइली विमानों ने हमला किया।

इसके बाद ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि वे भी इसी तरह जवाब देंगे और क्षेत्र में अमेरिका से जुड़े विश्वविद्यालयों को निशाना बना सकते हैं।

01:31 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बहरीन ने एल्युमिनियम फैसिलिटी पर हमले की जानकारी दी

बहरीन न्यूज एजेंसी के मुताबिक बहरीन ने रविवार को औद्योगिक फैसिलिटी को निशाना बनाने की पुष्टि की।

एजेंसी ने कहा कि उसके दो कर्मचारियों को मामूली चोटें आई हैं और साथ ही यह भी कहा कि उसके कर्मचारियों की सुरक्षा उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता बनी हुई है।

01:27 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दावा- अमेरिकी सेना ग्राउंड ऑपरेशन की तैयारी में

अमेरिकी सेना ईरान में हफ्तों तक चलने वाले ग्राउंड ऑपरेशन की तैयारी कर रही है। उसे ट्रम्प की मंजूरी का इंतजार है। यह दावा मीडिया रिपोर्ट्स में किया गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Article
Leave a Comment