जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार भेंट

editor
1 Min Read

रांची :–– जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं।

मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय विकास, जन-समस्याएँ और स्थानीय योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विधायक ने मुख्यमंत्री से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने विधायक द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

बैठक का उद्देश्य राज्य और क्षेत्र के विकास को गति देना तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समन्वय स्थापित करना रहा। बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

Leave a Comment